Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM सुक्खू ने महिला होम गार्डों को दी बड़ी राहत, 180 दिनों का मिलेगा मातृत्व अवकाश; भरे जाएंगे 700 रिक्त पद

    Updated: Sat, 07 Dec 2024 10:00 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में 700 गृह रक्षकों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह घोषणा की है। महिला गृह रक्षकों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश ...और पढ़ें

    सीएम सुक्खू ने महिला होम गार्डों के लिए 180 दिनों के मातृत्व अवकाश की घोषणा की।
    सीएम सुक्खू ने महिला होम गार्डों के लिए 180 दिनों के मातृत्व अवकाश की घोषणा की।

    HighLights

    1. शिमला में प्रदर्शनी का अवलोकन किए सीएम सुक्खू।
    2. बाहर जाने पर दैनिक भत्ता 500 रुपये मिलेगा।
    3. जिला मुख्यालयों में स्थापित होंगे ड्रोन स्टेशन।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में गृह रक्षकों के 700 रिक्त पद भरे जाएंगे। महिला गृह रक्षकों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 62वें राज्यस्तरीय स्थापना दिवस पर की।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाहर तैनाती के दौरान गृह रक्षकों के दैनिक भत्ते को 60 से बढ़ा 500 रुपये किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन की क्षमताओं में सुधार करने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर ड्रोन स्टेशन स्थापित करने की भी घोषणा की।

    उन्होंने स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) नियंत्रण कक्ष में नए दूरभाष नंबर स्वीकृत करने और पालमपुर व कांगड़ा इकाई परिसर में एसडीआरएफ मुख्यालय के निर्माण और संचार प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए धन आवंटित करने को कहा।

    अधिक क्षमता वाले ड्रोन की आपूर्ति सुनिश्चित

    उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन बल के लिए आधुनिक उपकरण और पर्याप्त राशि आवंटित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। एसडीआरएफ के पास पांच किलोग्राम की क्षमता तक भार उठाने में सक्षम ड्रोन है। आपदा के प्रबंधन की दिशा में अधिक क्षमता वाले ड्रोन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    सरकार एसडीआरएफ की अधोसंरचना में सुधार करने के साथ प्राकृतिक आपदा की स्थिति में गृह रक्षा को प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में नामित कर रही है और एसडीआरएफ के अंतर्गत एकीकृत किया जा रहा है। प्रदेश में गृह रक्षकों की 74 कंपनी कार्यालयों और 12 प्रशिक्षण केंद्रों को आपदा प्रतिक्रिया केंद्र के रूप में नामित किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal News: शिमला में ज्वाइंट कमिश्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

    17 टुकड़ियां परेड में शामिल

    उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए छह जनवरी 2025 तक राज्यस्तरीय आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान आरंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कमांडर विनय कुमार के नेतृत्व में 17 टुकड़ियां परेड में शामिल हुई।

    प्लाटून कमांडर लता राही के नेतृत्व में महिला टुकड़ी दल, संबंधित कमांडर के नेतृत्व में विभिन्न जिलों की टुकड़ियों ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली व उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: 8 जिलों में कल से बर्फबारी-बारिश की संभावना; मनाली-लेह मार्ग बंद, अब गर्मियों में ही दौड़ेंगे वाहन