Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में आफत की बारिश, 153 सड़कें बंद; अगले 7 दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:52 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण 153 सड़कें अवरुद्ध हैं, 92 ट्रांसफार्मर और 77 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में अचानक बाढ़ की च ...और पढ़ें

    हिमाचल में आफत की वर्षा, 153 सड़कें बंद; 92 ट्रांसफार्मर ठप।

    हिमाचल में आफत की वर्षा, 153 सड़कें बंद; 92 ट्रांसफार्मर ठप।

    HighLights

    1. हिमाचल में भारी वर्षा से 153 सड़कें पूरी तरह ठप

    2. 92 बिजली ट्रांसफार्मर, 77 पेयजल योजनाएं बाधित हुईं

    3. कई जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार को कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, चंबा, कुल्लू व ऊना जिलों में रुक-रुक कर वर्षा का क्रम जारी रहेगा। 10 अगस्त को कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू और मंडी तथा 11 अगस्त को चंबा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों में मूसलसधार वर्षा के कारण अचरनक बाढ़ आने की चेतावनी दी गई है।

    पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने और जोखिम न उठाने से बचने की सलाह दी है। मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण प्राज्य भर में 153 सड़कें भूस्खलन व मलबे के कारण पूरी तरह से ठप हैं।

    इसके साथ ही 92 बिजली के ट्रांसफार्मर और 77 पेयजल आपूर्ति योजनाएं बाधित हो गई हैं, जिससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया है और लोगों को पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

    प्रदेश में अभी तक 835 करोड़ के नुकसान का आकलन कर लिया गया है। 22 पक्के मकान और 41 कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जबकि 92 पक्के मकानों और 156 कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है।

    प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सर्वाधिक 48 मिलीमीटर, कुल्लू के बजौरा में 31.5, मनाली में 22.0, मंडी के स्लापड में 21.8 और शिमला में 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    कांगड़ा से ज्यादा गर्म लाहौल स्पीति का ताबो

    प्रदेश में शनिवार को कांगड़ा से ज्यादा गर्म लाहौल स्पीति का ताबो दर्ज किया गया है। ताबो में अधिकतम तापमान में 6.9 डिग्री की वृद्धि के साथ 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि कांगड़ा में 2.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। कल्पा में अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्ग्री, बजौरा में 5.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

    खबरें और भी