कालका-शिमला जा रहे हैं तो ध्यान दें! 5 अगस्त तक रद रहेंगी ये ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया अलर्ट
कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल मार्ग पर कम यात्री संख्या और मानसून में भूस्खलन के खतरे के कारण रेलवे ने दो ट्रेनों का संचालन 5 अगस्त तक अस्थायी रूप से बं ...और पढ़ें
-1784997401375_m.webp)
कालका-शिमला रेल मार्ग की दो ट्रेनें पांच अगस्त तक रद। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया।
HighLights
कम यात्री और भूस्खलन खतरे के कारण ट्रेनें रद
शिवालिक डीलक्स, हिम दर्शन एक्सप्रेस 5 अगस्त तक बंद
यात्रियों की सुरक्षा और मौसम को देखते हुए निर्णय
जागरण संवाददाता, शिमला। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल मार्ग पर कम यात्री संख्या और मानसून के दौरान लगातार बने भूस्खलन के खतरे को देखते हुए रेलवे ने दो ट्रेनों का संचालन पांच अगस्त तक अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मौसम की परिस्थितियों के अनुसार रेल संचालन को व्यवस्थित रखना है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण कालका-शिमला रेल ट्रैक पर कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे मौसम में ट्रैक की नियमित निगरानी और रखरखाव आवश्यक हो जाता है।
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। मानसून के दौरान इस रूट पर यात्रियों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। कम मांग और मौसम से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से स्थगित किया है।
ट्रेनों का संचालन मौसम और ट्रैक की स्थिति के अनुसार जारी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है।
इन ट्रेन को किया रद
रद की गई ट्रेन में कालका से शिमला के बीच चलने वाली शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 52451) शामिल है। वापसी में यही ट्रेन 52452 नंबर के साथ शिमला से कालका के लिए संचालित होती है। इसके अलावा कालका-शिमला हिम दर्शन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 52459) व इसकी वापसी सेवा 52460 को भी पांच अगस्त तक रद रखा गया है।