Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के बरकुंडा में भारी बारिश से मडस्लाइड, मकानों तक पहुंचा मलबा; तीन परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 11:06 AM (IST)

    भारी बारिश के कारण उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र के बरकुंडा गांव में भूस्खलन हुआ, जिससे तीन मकान मलबे की चपेट में आ गए। ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के बरकुंडा में भारी बारिश से मडस्लाइड (जागरण फोटो)

    जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के बरकुंडा में भारी बारिश से मडस्लाइड (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. भारी बारिश से बरकुंडा गांव में हुआ भूस्खलन।

    2. तीन मकान मलबे की चपेट में, परिवार सुरक्षित निकाले।

    3. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे, सड़कों से मलबा हटा रहा।

    जागरण संवाददाता, उधमपुर। लगातार हो रही भारी बारिश ने चिनैनी क्षेत्र के बप्प तहसील के बरकुंडा गांव में जनजीवन प्रभावित कर दिया।

    भूस्खलन के कारण मिट्टी और कीचड़ युक्त मलबा तीन मकानों तक पहुंच गया, जिससे एहतियात के तौर पर प्रशासन ने तीनों परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

    प्रभावित परिवारों को सरकारी मिडिल स्कूल बरकुंडा में अस्थायी रूप से ठहराया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि प्रभावित सड़कों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु रखने का कार्य भी जारी है।

    तीनों परिवारों को सुरक्षित निकाला

    भारी बारिश के बीच बरकुंडा गांव में हुए मडस्लाइड की चपेट में सरन दास, प्रीतम चंद और मक्खन लाल के मकान आ गए। हालांकि समय रहते प्रशासन की ओर से तीनों परिवारों को सुरक्षित निकालकर सरकारी मिडिल स्कूल बरकुंडा में शिफ्ट कर दिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    बारिश के कारण क्षेत्र में कई सड़क मार्गों पर पत्थर गिरने, भूस्खलन और कीचड़ युक्त मलबा आने से आवाजाही भी प्रभावित हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें लगातार मलबा हटाने और सड़कों को बहाल रखने के कार्य में जुटी हुई हैं।

    भारी बारिश के कारण हुआ मडस्लाइड

    एसडीएम चिनैनी डा. रणजीत सिंह कोतवाल ने स्पष्ट किया किया बरकुंडा में बादल नहीं फटा है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बरकुंडा गांव में मडस्लाइड हुआ है। जिसकी चपेट में तीन घर आए थे।

    तीनों परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। वर्षा के कारण क्षेत्र में कुछ सड़क मार्ग पत्थर गिरने, भूस्खलन और कीचड़ युक्त मलबे से प्रभावित हुए हैं। संबंधित विभागों द्वारा मलबा हटाकर सड़कों को लगातार बहाल रखने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।