यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'केंद्र सरकार ने आपदा राहत के लिए क्या दिया, जयराम ठाकुर श्वेत पत्र जारी करके बताएं'- विक्रमादित्य सिंह
Himachal Pradesh Politics हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। उ ...और पढ़ें

शिमला, राज्य ब्यूरो। Vikramaditya Singh On Jairam Thakur लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को चुनौती दी है कि केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तहत हिमाचल को क्या दिया, इसे लेकर जयराम ठाकुर को श्वेत पत्र जारी करके प्रदेश की जनता को बताना चाहिए।
सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर लगातार केंद्रीय सहायता मिलने का राग अलाप रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने राज्य को सामान्य तौर पर प्राप्त होने वाली बजट धनराशि के अतिरिक्त कुछ नहीं दिया है।
'जयराम ठाकुर को श्वेत पत्र लाकर बताना चाहिए...'
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उसके अतिरिक्त राज्य की मदद की है तो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को श्वेत पत्र लाकर बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने राहत कार्यों के लिए क्या दिया है।
विक्रमादित्य की जयराम ठाकुर को सलाह
विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर को सलाह दी कि आपदा की स्थिति में राजनीतिक टिप्पणी करने के बजाए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़ा होना चाहिए। ताकि केंद्र सरकार से राज्य के लिए सहायता राशि प्राप्त की जा सके।
खबरें और भी
जेसीबी लगाने के संबंध में जयराम ठाकुर द्वारा दिए जा रहे बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यदि कोई भाजपा नेता नि:शुल्क जेसीबी की सुविधा देना चाहता है तो आज सांय पांच बजे तक बता दें। उनकी जेसीबी से बंद सड़कों को खोलने में सहायता मिलेगी।