Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तर्क-तथ्य की राजनीति में रखता हूं विश्वास, प्रदेश हित में PM का भी करूंगा विरोध'- मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    By Parkash BhardwajEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 09:58 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को कहा कि वह तर्क और तथ्य की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि वह अंधभक्त बिल्कुल भी नहीं हैं ...और पढ़ें

    'तर्क-तथ्य की राजनीति में रखता हूं विश्वास, प्रदेश हित में पीएम का भी करूंगा विरोध'- मंत्री विक्रमादित्य सिंह
    'तर्क-तथ्य की राजनीति में रखता हूं विश्वास, प्रदेश हित में पीएम का भी करूंगा विरोध'- मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    शिमला, राज्य ब्यूरो। Vikramaditya Singh On PM Modi लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि वे तर्कसंगत बात करते हैं और प्रदेश हित में गलत का विरोध करते हैं। इसके लिए चाहे उन्हें देश के प्रधानमंत्री का ही विरोध क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वह कोई अंधभक्त नहीं हैं।

    एक बयान जारी करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिला मंडी के एक विधायक उन पर यह आरोप लगा रहे थे कि विक्रमादित्य सिंह सुविधा मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की तारीफ करते हैं। भविष्य में भी जब केंद्र हिमाचल की मदद करेगा, तो वे खुले दिल से आभार व्यक्त करेंगे। लेकिन, वे आंखें मूंदकर गलत का समर्थन नहीं कर सकते।

    'अभी उस विधायक का नाम तो याद नहीं आ रहा...'

    विक्रमादित्य सिंह ने तंज करते हुए कहा कि उन्हें अभी उस विधायक का नाम तो याद नहीं आ रहा, लेकिन वह यह कहना चाहते हैं कि वह प्रदेश की जनता के हित की राजनीति करते हैं। जहां उन्हें प्रदेश का अहित लगता है, वहां वह खुलकर विरोध करते हैं।

    'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी विरोध...'

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश हित में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का भी विरोध कर सकते हैं। क्योंकि वह लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और लोकतंत्र में लोगों की आवाज उठाने को विरोध के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश की वजह से 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और केंद्र सरकार से अब तक सिर्फ 250-300 करोड़ की ही सहायता मिली है, जो चरणबद्ध तरीके से मिलनी ही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्र ने मदद दी, तो उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया।