Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flood in Himachal Pradesh: हिमाचल के आठ जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, भूस्खलन से 150 सड़कें बंद

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 08:39 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन (Landslide in Himachal Pradesh) के कारण जनजीवन काफी प्रभावित है। प्रदेश भर में करीब 150 सड़कें आवाजाही के लिए बंद ह ...और पढ़ें

    हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से 150 सड़कें बंद (फाइल फोटो)
    हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से 150 सड़कें बंद (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण 150 के करीब सड़कें यातायात के लिए बंद है। कई स्थानों पर मकानों को नुकसान हुआ है। मंडी के चार मील में भूस्खलन से बंद कीरतपुर-मनाली फोरलेन लगभग दो घंटे बाद खुला।

    कुल्लू जिला में औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। उदयपुर-किलाड़ व मनाली-काजा मार्गों पर भूस्खलन से खतरा बढ़ गया है जिसके कारण प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

    इन जगहों पर इतनी हुई बारिश

    प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान बैजनाथ में 110, मंडी में 103, नगरोटा सूरियां में 80.2, श्री नयनादेवी जी में 72.2, सेऊबाग में 52 और कांगड़ा में 49 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

    आठ जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के आठ जिलों चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ एक स्थानों पर भारी वर्षा और अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Rains: हिमाचल में भारी बारिश से 107 सड़कें बंद, 91 बिजली योजनाएं ठप; कल के लिए येलो अलर्ट जारी

    जानिए कहां कितना रहा तापमान (सेल्सियस में)

    स्थान                 न्यूनतम           अधिकतम

    शिमला               15.8                 24.1

    सुंदरनगर            21.0                 31.4

    भुंतर                  20.8                 32.8

    कल्पा                14.8                  24.5

    धर्मशाला            19.5                  26.4

    ऊना                  22.8                 34.2

    नाहन                 24.3                 26.2

    सोलन                21.4                 29.0

    यह भी पढ़ें- Himachal News: स्कूलों के पानी की गुणवत्ता में दूसरे स्थान पर हिमाचल, बिहार-झारखंड की हालत सबसे खराब

    खबरें और भी