Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल में आपदा में प्रभावित हुए थे सिरमौर के 1388 परिवार, मुख्यमंत्री ने पुनर्वास के लिए 9.88 करोड़ रुपये किए आवंटित

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 07:56 PM (IST)

    जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात के दौरान आई आपदा से जिला के 1388 प्रभावित पर ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने पुनर्वास के लिए 9.88 करोड़ रुपये किए आवंटित
    मुख्यमंत्री ने पुनर्वास के लिए 9.88 करोड़ रुपये किए आवंटित

    HighLights

    1. श्री रेणुका जी बांध पर जल्द ही शुरू होगा कार्य : मुख्यमंत्री
    2. भोगपुर सिम्बलवाला सड़क पर रून नदी पर डबल लेन पुल के निर्माण की घोषणा
    3. मुख्यमंत्री ने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक कार्य किए।

    जागरण संवाददाता, नाहन।  शनिवार को जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात के दौरान आई आपदा से जिला के 1388 प्रभावित परिवारों के ‘पुनर्वास’ के लिए 9.88 करोड़ रुपए की प्रथम किस्त नाहन में वितरित की। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 66 घरों के लिए 3-3 लाख रुपए की राशि के रूप में 1.98 करोड़ रुपए की पहली किस्त, 718 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 6.37 करोड़, 292 गौशालाओं को नुकसान पर 1.15 करोड़ रुपए तथा अन्य प्रभावित परिवारों को 38 लाख रुपए की धनाराशि जारी की गई। 

    जल्द ही शुरू होगा श्री रेणुका जी डैम का कार्य 

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि श्री रेणुका जी डैम का कार्य जल्द ही शुरू होगा।  जिस पर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार से बात हुई है। इसके साथ ही किशाऊ जल विद्युत परियोजना में वाटर कम्पोनेंट आधार पर पावर कम्पोनेंट में 90ः10 केन्द्र तथा राज्य सरकार को फंड करने अथवा राज्य के हिस्से में सभी पावर कम्पोंनेट में 50 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण सुविधा प्रदान करने का अनुरोध भी केन्द्र से किया गया है। साथ ही धौलासिद्ध, लुहरी तथा सुन्नी जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली की रॉयल्टी बढ़ाने पर पर भी उन्होंने केंद्र सरकार से बात की है। ताकि प्रदेश के लिए अधिक से अधिक राजस्व जुटाया जा सके। 

    9000 लोग होंगे लाभान्वित

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हाटी समुदाय के बारे में जारी अधिसूचना स्पष्ट नहीं थी।  इस बारे में स्पष्टीकरण आने के 12 घंटे के भीतर राज्य सरकार ने अनुसूचित जनजाति दर्जा प्रदान करने की अधिसूचना जारी कर दी। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक अजय सोलंकी की मांग पर मुख्य सड़क पापड़ी, पालियां भोगपुर सिम्बलवाला से गुमटी से बस स्टैंड गुमटी तक सभी चार बस्तियों के लिए सड़क निर्माण तथा भोगपुर सिम्बलवाला सड़क पर रून नदी पर डबल लेन पुल के निर्माण की भी घोषणा की। इस सड़क से क्षेत्र की तीन पंचायतों की लगभग 9000 लोग लाभान्वित होंगे।  

    13000 लोगों को मिलेगा सुविधा

    खाजूरना बिक्रम बाग सुकेती कालाअंब सड़क पर पथराला का खाला पर डबल लेन पुल निर्मित करने की भी घोषणा की। इससे क्षेत्र की चार पंचायतों के लगभग 13000 लोगों को सुविधा प्राप्त होगी।  मुख्यमंत्री ने बनोग धारक्यारी से सब्जी मंडी कांशीवाला सड़क बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे सड़क से नाहन शहर, नाहन पंचायत, सेन की सेर तथा अंबवाला सैनवाना क्षेत्र के लगभग 86000 लोग लाभान्वित होंगे। 

    खबरें और भी

    विधायक अजय सोलंकी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए 219 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    एक वर्ष के कार्यकाल का ऐतिहासिक कार्य  

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक कार्य किए और कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के लिए अनेक जन कल्याणकारी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच ले जाने का आग्रह भी किया।