Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरमौर में भारी बारिश के कारण 28 सड़कें बंद, 4 करोड़ से अधिक का नुकसान; गीली मिट्टी में फिसलकर खाई में गिरा ट्रक

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:50 PM (IST)

    सिरमौर में भारी बारिश से 28 सड़कें बाधित हुईं और लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग को 4.12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ...और पढ़ें

    सिरमौर जिला में बारिश से 28 सड़कें बंद, जलशक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग को 4 करोड़ 12 लाख का नुकसान।

    सिरमौर जिला में बारिश से 28 सड़कें बंद, जलशक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग को 4 करोड़ 12 लाख का नुकसान।

    HighLights

    1. सिरमौर में भारी बारिश से 28 सड़कें बाधित हुईं

    2. लोक निर्माण विभाग को 96.50 लाख का नुकसान हुआ

    3. जल शक्ति विभाग को 3.15 करोड़ का नुकसान हुआ

    जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर में वीरवार को हुई भारी बारिश से 28 सड़के बाधित रही। इन सड़कों पर भारी मलवा व भूस्खलन आने से यातायात कई घंटे तक बाधित रहा। जिला सिरमौर में भारी बारिश से जल शक्ति विभाग तथा लोक निर्माण विभाग को 4 करोड़ 12 लाख 41000 का नुकसान हुआ है।

    जिला सिरमौर की जो 28 सड़के वीरवार को बंद रही। उसमें संगडाह डिवीजन की 15, नाहन डिवीजन की 11 तथा पांवटा साहिब डिवीजन की दो सड़के शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग को 96 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

    वहीं, नाहन श्री रेणुका जी मार्ग पर वीरवार दोपहर को बाबा बड़ोलिया के नजदीक चढ़ाई चल रहा सामान से लदा ट्रक चिकनी मिट्टी पर स्किट होकर सड़क से बाहर उतरकर पलट गया। जिसमें ट्रक को नुकसान पहुंचा है, मगर चालक तथा परिचालक सुरक्षित नीचे उतर गए थे।

    वहीं, जलशक्ति विभाग की 29 पेजजल योजनाएं तथा चार सिंचाई योजनाएं बारिश से क्षतिग्रस्त हुई। जिसमें नाहन डिवीजन की 11, नौहराधार डिवीजन की 18 तथा नौहराधार डिवीजन की 4 सिंचाई योजनाएं बाधित हुई। जिसके चलते जल शक्ति विभाग को 3 करोड़ 15 लाख 91 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।

    खबरें और भी

    हालांकि, देर शाम तक लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों को बहाल करने के लिए मशीन लगा दी थी। भारी बारिश के चलते सतोन चांदनी मार्ग पर टिक्कर खड़ में भारी मलवा आने से वाहनों का लंबा जाम लग रहा। जबकि संगडाह के समीप बोरली में भारी मलवा आने से सड़क पर करीब 2 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।