विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मशाला के बाद सिरमौर की केंद्रीय जेल में भी झड़प, दो गुट आपस में भिड़े

Updated: Sun, 16 Aug 2026 11:15 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाहन जेल में कैदियों के दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें कुछ बंदी घायल हुए। पुलिस ने आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के उपाधीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर की केंद्रीय जेल में कैदियों के बीच झड़प। फाइल फोटो

सिरमौर की केंद्रीय जेल में कैदियों के बीच झड़प। फाइल फोटो

HighLights

  1. नाहन जेल में कैदियों के दो गुटों में मारपीट हुई।

  2. स्वतंत्रता दिवस पर हुई इस घटना में कुछ बंदी घायल हुए।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, नाहन (सिरमौर)। शनिवार को जब देश आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तो किसी बात को लेकर नाहन जेल के बंदियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में कुछ बंदियों को चोटें लगी हैं।

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के उपाधीक्षक सीता राम की शिकायत पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला पंजीकृत किया गया है। शिकायत के अनुसार शनिवार शाम को किसी बात को लेकर ब्लॉक-ए में दो गुटों के विचाराधीन बंदियों के बीच बहस के बाद मारपीट की घटना हुई।

झड़प में कई बंदी घायल

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात वार्डरों ने तुरंत हस्तक्षेप कर झगड़ा रुकवाने का प्रयास किया। परंतु बंदियों की अधिक संख्या के कारण स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। इसके बाद अन्य वॉर्डर, हेड वॉर्डर व कारागार अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आवश्यक प्रयासों के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाकर मारपीट को रुकवाया गया।

झगड़े में कुछ बंदियों को चोटें आई हैं। जिस पर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि जेल में बंदियों के दो गुटों में हुई मारपीट का मामला दर्ज आगामी जांच की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- धर्मशाला जेल में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, कैदियों-स्टाफ समेत 8 घायल