अंबाला-देहरादून हाईवे पर सफर होगा सुगम, हिमाचल के नाहन में 180 मीटर लंबा बो-स्ट्रिंग ब्रिज लोकार्पित; गडकरी वर्चुअली जुड़े
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अंबाला-देहरादून नेशनल हाईवे 07 पर मारकंडा नदी पर 20 करोड़ रुपये की लागत से बने 180 मीटर लंबे बो स्ट्रिंग ब्रिज का लोक ...और पढ़ें

नाहन में पुल के उद्घाटना समारोह के दौरान वर्चुअली जुड़े केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। जागरण
HighLights
मारकंडा नदी पर 180 मीटर लंबा बो स्ट्रिंग ब्रिज लोकार्पित।
20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, सड़क परिवहन में सुविधा।
सांसद सुरेश कश्यप ने किया उद्घाटन, गडकरी हुए डिस्कनेक्ट।
जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से गुजरने वाले अंबाला कालाअंब पांवटा साहिब देहरादून नेशनल हाईवे 07 पर मारकंडा नदी के ऊपर खजूरना में बने बो स्ट्रिंग ब्रिज का लोकार्पण कर दिया गया। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसका उद्धाटन करना था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण वह वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन नहीं कर पाए। वह कार्यक्रम में जुड़े थे, लेकिन कुछ देर में ही डिस्कनेक्ट हो गए।
इसके बाद शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने मारकंडा नदी पर 20 करोड़ रुपये की लागत से बने बो स्ट्रिंग ब्रिज का लोकार्पण किया।

180 मीटर लंबा ब्रिज
मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे के अधिकारी ने बताया कि 180 मीटर लंबा बो स्ट्रिंग ब्रिज 20 करोड़ रुपये से बना है। यह ब्रिज सड़क परिवहन में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी सुविधा बनेगा। अब वाहनों को पुराने जर्जर ब्रिज से नहीं गुजरना पड़ेगा।
हाईवे पर फोरलेन निर्माण का अधिकतर कार्य पूरा
राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर देहरादून से पांवटा साहिब तक उत्तराखंड क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य हाल ही में पूरा किया जा चुका है। वहीं कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र से हरियाणा सीमा की ओर भी फोरलेन परियोजना पूरी हो चुकी है। पांवटा साहिब से कालाअंब तक हिमाचल प्रदेश के हिस्से में फोरलेन निर्माण का कार्य अभी शेष है।

पुल सुगम बनाएगा सफर
इसी हाईवे पर निर्मित बो स्ट्रिंग पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यह पुल भविष्य में प्रस्तावित फोरलेन परियोजना के लिए भी महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना साबित होगा। साथ ही वर्तमान में भी यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।
खबरें और भी
ये रहे उपस्थित
इस उद्घाटन समारोह में जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, नेशनल हाईवे नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा, धौलाकुआं नेशनल हाईवे मंडल के सहायक अभियंता एसएस पुंडीर सहित कई अधिकारी मौजूद थे।