विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Sukhwinder Sukhu News: दुबई से वापस लौटे CM सुक्खू, कांग्रेस नेता की शादी में होंगे शामिल; पढ़ें पूरा शेड्यूल

By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 16 Dec 2023 02:27 PM (IST)

CM Sukhu Visit Sirmaur मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह देर रात को दुबई के दौरे वापस हिमाचल लौट आए हैं। सीएम सुक्खू ...और पढ़ें

दुबई से वापस लौटे CM सुक्खू, कांग्रेस नेता की शादी में होंगे शामिल
दुबई से वापस लौटे CM सुक्खू, कांग्रेस नेता की शादी में होंगे शामिल

HighLights

  1. दुबई से वापस लौटे CM सुक्खू
  2. कांग्रेस नेता की शादी में होंगे शामिल
  3. सिरमौर हॉट भवन की रखेंगे आधारशिला

जागरण संवाददाता, नाहन। CM Sukhu in Sirmaur:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह देर रात को दुबई के दौरे वापस हिमाचल लौट आए हैं। दुबई से लौटने के बाद सुखविंदर सिहं सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली में हिमाचल उत्सव का शुभारंभ करेंगे।

दिल्ली से दोपहर 3:15 पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह 3:37 बजे पर जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला पांवटा साहिब के मैदान में उतरेंगे। फिर वह गाड़ी से 3:55 पर पूरुवाला में पहुंचेंगे।

सिरमौर हॉट भवन की रखेंगे आधारशिला

जहां पर बाग पशोग के शी हाट की तर्ज पर सिरमौर हॉट भवन की आधारशिला रखेंगे। फिर उसके बाद वह पांवटा साहिब के कांग्रेस नेता नासिर रावत के बेटे की शादी समारोह में शिरकत करेंगे।

उसके बाद फिर वह 4:42 बजे पर वहां से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला के ग्राउंड में पहुंचेंगे। जहां से वह चॉपर के माध्यम से चंडीगढ़ को रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- 'हिमाचल में विकसित होंगे Home Stay', सुक्‍खू बोले- राज्‍य सरकार पर्यटकों की यात्रा को शानदार बनाने के प्रयासों में जुटी

शाम में चंडीगढ़ पहुंचेंगे सीएम

शाम 5:10 बजे पर चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क में चॉपर लैंड करेगा। 5:35 बजे सीएम हिमाचल भवन पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम हिमाचल भवन चंडीगढ़ में होगा। बता दें कि सिरमौर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना वीरवार देर शाम को मिल गई थी। जिसके बाद से सिरमौर जिला प्रशासन में मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें- Himachal: यूएई के औद्योगिक घरानों को आज रिझाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, छह हजार करोड़ के इनवेस्टमेंट का है लक्ष्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।