Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आपदा के समय राजनीति न कर, केंद्र करे मदद', CM सुक्खू बोले- चारों सांसद बताएं आपदा के लिए PM से कितनी बार मिले

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 08:53 AM (GMT+05:30)

    Himachal Flood मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता के वोट लेकर लोकसभा पहुंचे प्रदेश के चारों सांसद बताएं कि वे हिमाचल में आई आपदा को लेकर ...और पढ़ें

    CM सुक्खू बोले- प्रदेश के चारों सांसद बताएं आपदा के लिए PM से कितनी बार मिले
    CM सुक्खू बोले- प्रदेश के चारों सांसद बताएं आपदा के लिए PM से कितनी बार मिले

    नाहन, जागरण संवाददाता। Himachal Flood:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता के वोट लेकर लोकसभा पहुंचे प्रदेश के चारों सांसद बताएं कि वे हिमाचल में आई आपदा को लेकर कितनी बार प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले। लोकसभा सत्र के दौरान कितनी बार हिमाचल में आई आपदा के लिए राहत की मांग की। आपदा के समय यह नहीं देखना चाहिए कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है या भाजपा की। आपदा तो आपदा होती है, केंद्र सरकार को प्रदेश की सहायता करनी चाहिए।

    प्रतिभा सिंह पर भी सीएम ने किए सवाल खड़े

    प्रदेश से लोकसभा में चार सदस्य हैं, जिनमें एक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी हैं। भाजपा के साथ सुक्खू ने अपनी पार्टी की सांसद पर भी प्रश्न खड़े किए हैं। पत्रकारों के बिहारी मजदूरों से संबंधित प्रश्न के उत्तर में सुक्खू ने कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। हमारा ध्यान राहत एवं बचाव कार्यों पर है।

    पांच दशकों में नहीं देखी कभी ऐसी आपदा

    सुक्खू शुक्रवार को शिलाई की चांदनी पंचायत के अंबोन गांव में बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पांच दशक में कभी ऐसी आपदा प्रदेश में नहीं देखी। कांग्रेस सरकार तो लोगों को घरद्वार तक पहुंचकर राहत उपलब्ध करवा रही है, मगर प्रदेश के सांसद दिल्ली में क्यों प्रदेश की आवाज नहीं उठा रहे हैं।

    'केंद्र को करनी चाहिए सहायता'

    प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है तो केंद्र को सहायता करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने प्रदेश सरकार के राहत एवं बचाव कार्यों की प्रशंसा की है। वह कांग्रेस से नहीं हैं, वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू ने कहा कि वह प्रदेश को आपदा राहत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से मिल चुके हैं। अब राहत उपलब्ध करवाना केंद्र सरकार का काम है।

    खबरें और भी

    'अनुराग बताएं कब मिली अंतरिम राहत राशि की पहली किस्त'

    नाहन विधानसभा क्षेत्र के कंडईवाला में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बताएं कि केंद्र सरकार की ओर से कब और कहां अंतरिम राशि की पहली किस्त जारी हुई है। प्रदेश सरकार केंद्र से मिलने वाली अंतरिम राहत राशि का इंतजार कर रही है।

    जेपी नड्डा ने केवल आपदा के बारे में बात की सहायता नहीं दी

    भाजपा को इस समय राजनीति नहीं करनी चाहिए। प्रदेश में जब विधानसभा का सत्र होगा तो राजनीति करेंगे। लोकसभा के चुनाव में राजनीति करेंगे। इस समय प्रदेश में आपदा का दौर है तो सभी को साथ देना चाहिए। सुक्खू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 11 करोड़ रुपये की सहायता के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य जेपी नड्डा ने फोन कर केवल आपदा के बारे में बातचीत की है, बाकी किसी ने कोई सहायता नहीं की।