Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरमौर में बवाल! जहरीले सांप के डसने से मजदूर की मौत के बाद फैक्ट्री पर पथराव, SDM ने सुलझाया मामला

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:33 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कालाअंब स्थित वुड स्टॉक लैमिनेट्स फैक्ट्री में सांप के काटने से एक मजदूर की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर मजदूरों ने पथराव किया। ...और पढ़ें

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में बरेली के मजदूर की सांप के काटने से मौत।

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में बरेली के मजदूर की सांप के काटने से मौत।

    HighLights

    1. कालाअंब फैक्ट्री में मजदूर की सांप काटने से मौत

    2. मुआवजे की मांग पर मजदूरों ने किया पथराव

    3. एसडीएम नाहन ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझाया

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद स्थित वुड स्टॉक लैमिनेट्स लिमिटेड में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया। फैक्ट्री परिसर में जहरीले सांप के काटने से एक मजदूर की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 43 वर्षीय बबलू पुत्र ब्रिज लाल गांव भटपुरा जागीर पोस्ट ऑफिस रडथौरा तहसील व जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर बाद को सामने आए, जब मजदूर परिसर में काम कर रहा था है। सांप के काटने के बाद बबलू की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

    उसे फैक्ट्री के कर्मचारी उपचार के लिए हरियाणा के नारायणगढ़ अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे अंबाला रैफर कर दिया। अंबाला में शनिवार रात को उपचार के दौरान बबलू की मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर कालाअंब पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। बबलू पिछले लगभग 10 वर्षों से फैक्ट्री में कार्यरत था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    WhatsApp Image 2026-07-26 at 8.23.27 PM

    बबलू अपने पीछे पत्नी ननी देवी सहित दो बेटियां (8 वर्षीय व 2 वर्षीय) व एक बेटे को छोड़ गया है। पिता की मौत से तीनों बच्चों के सिर से साया उठ गया है और परिवार गहरे सदमे में है। वही मृतक के परिजन व अन्य मजदूर बबलू के शव को रविवार शाम को लेकर फैक्ट्री परिसर पहुंचे। मजदूर बबलू के परिजनों के लिए फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजे की मांग कर रहे थे। मगर फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों की मांगों को काफी देर तक नहीं सुना। तो मजदूरों ने फैक्ट्री गेट के बाहर से पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। करीब शाम 7:00 बजे एसडीएम नाहन राजीव संख्यान मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मौके की स्थिति को संभाला।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-07-26 at 8.23.26 PM (1)

    एसडीएम ने मजदूरों तथा फैक्ट्री प्रबंधन से बातचीत की, करीब 1 घंटे बाद देर शाम 8:00 बजे मामला सुलझ पाया। एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि मृतक मजदूर बबलू के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 80 हजार रुपये नकद, शव ले जाने को एक एंबुलेंस तथा एक गाड़ी की व्यवस्था बरेली उत्तर प्रदेश तक ले फैक्ट्री की ओर से करवा दी गई है।

    WhatsApp Image 2026-07-26 at 8.23.26 PM

    इसके बाद मुआवजे की राशि ईएसआईसी तथा फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा दो सप्ताह के भीतर दे दी जाएगी। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन के तहत मजदूर के परिजनों को 4 लाख रुपये की राशि भी दी जाएगी। वही पुलिस थाना कालाअंब ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने सांप के काटने से मजदूर की मौत की पुष्टि की हैं।