Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरमौर की 28 पंचायतों ने रचा इतिहास, लोगों ने वोटिंग के बजाय सर्वसहमति से चुन लिए सभी जनप्रतिनिधि

    By Manmohan Vashisht Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 16 May 2026 06:48 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 2026 के पंचायत चुनावों के लिए 273 में से 28 पंचायतों में सर्वसम्मति से जनप्रतिनिधि चुने गए हैं। इन पंचायतों को राज्य ...और पढ़ें

    सिरमौर की 28 पंचायतों में निर्विरोध जनप्रतिनिधि चुन लिए गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    सिरमौर की 28 पंचायतों में निर्विरोध जनप्रतिनिधि चुन लिए गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. 28 सिरमौर पंचायतों में सर्वसम्मति से चुने गए प्रतिनिधि।

    2. प्रत्येक पंचायत को 25 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

    3. शिलाई ब्लॉक में सर्वाधिक 10 पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं।

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के लिए जिला सिरमौर की 273 पंचायतों में से 28 में सर्वसम्मति से जनप्रतिनिधि चुन लिए गए हैं। अब जिला में केवल 245 पंचायतों में चुनाव होने हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन 23 पंचायतों में सर्वसम्मति बनाई गई। इसके बाद सर्वसम्मति से पूरा पैनल बनाकर निर्विरोध पंचायत चुने जाने की जानकारी स्थानीय एआरओ तथा खंड विकास अधिकारी को जानकारी दी गई। 

    जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा और जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने बताया कि जिला सिरमौर में 28 पंचायतें सर्वसम्मति से चुन ली गई हैं। ये सभी पंचायतें प्रदेश सरकार की ओर से घोषित 25 लाख रुपये के पुरस्कार की हकदार बन गई है। 

    नाहन विकास खंड की कोई पंचायत नहीं

    सबसे अहम बात यह है कि जिला मुख्यालय नाहन विकास खंड की किसी भी पंचायत में ग्रामीणों की सहमति नहीं बनी, जबकि जिला के 7 विकास खंडों में 28 पंचायतें सर्वसम्मति बनाकर निर्विरोध चुन ली गई। 

    शिलाई में सबसे ज्यादा पंचायतें चुनी

    सबसे बड़ा आंकड़ा शिलाई विकास खंड का है, जहां पर 10 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इसके साथ ही कमरउ स्थित तिलोरधार विकास खंड की पांच पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। ये दोनों विकास खंड शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आते हैं।

    श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगड़ाह में चार व ददाहु विकास खंड में एक पंचायत, पांवटा साहिब विकास खंड और पच्छाद विकास खंड में दो-दो पंचायतें निर्विरोध चुनी गई।

    ये पंचायतें चुनी गईं निर्विरोध 

    पच्छाद विकास खंड की दाड़ो देवरिया व शाडिया, संगड़ाह विकास खंड की दाना घाटों, संगड़ाह ग्रामीण, सैंज और रणफुआ जबड़ोग और राजगढ़ विकास खंड की माटल बखोग, नेहरटी बघोट, काथली भरण और हाब्बन पंचायत निर्विरोध चुनी गई। 

    इसके अलावा तिलौरधार विकास खंड की टटियाणा, शरली मानपुर, पोका, शावगा व कांडो च्योग, शिलाई विकास खंड की द्राबिल, बकरास, बांबल, बिंडला दिगवा, धारवा, जरवा जुनैली, कांडो भटनौल, नावण भटवाड़, शखौली व शिरी क्यारी, ददाहू विकास खंड की चाढ़ना और पांवटा साहिब विकास खंड की भैला व शिवा पंचायत शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव: मंडी जिले में 1,326 जनप्रतिनिधि चुने गए निर्विरोध, जिला परिषद के लिए कड़ा मुकाबला

    यह भी पढ़ें: CM सुक्खू ने पंचायत चुनाव के बीच 22 मई को बुलाई कैबिनेट बैठक, आचार संहिता में कैसे लेंगे निर्णय?