हिमाचल में आफत की बारिश: पांवटा साहिब में टूटा पुल, बाता नदी के तेज बहाव में गिरा पिलर; ट्रैफिक डायवर्ट
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में बाता नदी पर बना पुराना पुल भारी बारिश के कारण टूट गया, जिससे उसका एक पिलर तेज बहाव में बह गया। गनीमत रही कि पुल पर प ...और पढ़ें
HighLights
पांवटा साहिब में बाता नदी पर पुराना पुल टूटा।
भारी बारिश और नदी के तेज बहाव से पिलर गिरा।
ट्रैफिक पहले ही नए पुल पर डायवर्ट था, कोई नुकसान नहीं।
जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल की बाता नदी पर बना पुलिस सोमवार को टूट गया। जिले के ऊपरी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से कालाअंब पांवटा साहिब नेशनल हाईवे के फोरलेन के हिस्से का पुराना बातापुल का पिलर पानी के तेज बहाव में गिर गया। जिसके बाद पुल का एक बड़ा हिस्सा भी टूट कर नदी में गिर गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान पुल पर कोई भी वाहन नहीं था।
कुछ दिन पहले क्षतिग्रस्त हुआ था पिलर
कुछ दिन से बातापुल का पिलर क्षतिग्रस्त होकर तिरछा हो गया था, जो की टूटने की कगार पर था। जिस कारण इस पुल पर ट्रैफिक कम कर दिया गया था। गनीमत रही कि सोमवार सुबह भारी बारिश के दौरान इस पुल पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया था। प्रशासन ने सारे ट्रैफिक को नए पुल पर डायवर्ट कर दिया। बताया जा रहा है यह 60 के दशक में बना था।

एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे
उधर, नेशनल हाईवे नाहन मंडल के अधिकारियों ने सोमवार शाम को टूटे हुए पुल का निरीक्षण किया। आगामी निरीक्षण के लिए शिमला तथा दिल्ली से नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी जल्द यहां पहुंचेंगे।
पुराने पर नया पुल बनाने का था प्रस्ताव
जानकारी मिली है कि पुराने पुल पर नया पुल बनाने के लिए नेशनल हाईवे द्वारा पहले ही प्रपोज भेज दिया गया था। अब कितने समय में यह प्रपोज स्वीकृत होती है, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा।

मंत्रालय का भेजा है प्रपोजल
एनएचएआई धौलाकुआं के सहायक अभियंता एसएस पुंडीर ने बताया कि बाता नदी पर नया पुल बनाने के लिए पहले ही प्रपोजल मंत्रालय को भेज दी गई है।
प्रशासन की निरीक्षण के बाद एडवायजरी
पांवटा साहिब की एसडीएम द्विज गोयल ने विभाग के अधिकारियों और डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर के साथ घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही यहां बचाव के लिए किए गए प्रबंधों को भी परखा। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने स्थानीय लोगों एवं आगंतुकों से आग्रह किया कि आवाजाही के लिए नए पुल का उपयोग करें। पुराने पुल की तरफ ना जाएं। उन्होंने बताया कि दोनों तरफ के ट्रैफिक के लिए नए पुल पर समुचित व्यवस्था है। ट्रैफिक के आवागमन पर पुराने पुल के टूटने का कोई असर नहीं पड़ेगा।