Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Landslide: नाले से सड़क पर आए मलबे में आधी दब गई सवारियों से भरी बस, मुश्किल से बच पाई जान, VIDEO

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 01:03 PM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh Landslide हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। श्रीरेणुकाजी में संगड़ाह-चढ़ाना सड़क पर ए ...और पढ़ें

    सिरमौर के श्रीरेणुका जी में मलबे में फंसी बस।
    सिरमौर के श्रीरेणुका जी में मलबे में फंसी बस।

    HighLights

    1. पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे उत्तरी में एक बार फिर बंद
    2. संगड़ाह चढ़ाना सड़क पर काडीयाना नाले में फंसी निजी बस
    3. भारी बारिश से सिरमौर जिला में 20 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध

    जागरण संवाददाता, नाहन। Himachal Pradesh Landslide, हिमाचल प्रदेश में रात से भारी बारिश हो रही है। जिला सिरमौर में एक बड़ा हादसा हाेते-होते टल गया। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह-चढ़ाना सड़क पर काडीयाना नाले में भारी मालबा आने से निजी बस फंस गई। बस में 15 सवारियां थीं, जिन्हें चालक व परिचालक ने सावधानी से इमरजेंसी व चालक के दरवाजे से बाहर निकाला। मलबा इतना ज्यादा आ गया कि बस वहां से हिल नहीं पाई व सवारियों की तरफ के दरवाजे मलबे में फंस गए, जो नहीं खुल पा रहे थे। इस दौरान सवारियां दहशत में आ गईं। 

    नेशनल हाईवे 707 और 907-ए पर भारी भूस्खलन

    जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 सोमवार सुबह भारी भूस्खलन होने से शिलाई के समीप उत्तरी में एक बार फिर बंद हो गया है। भारी भूस्खलन से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गई हैं। इस कारण सड़क के दोनों तरफ भारी जाम लग गया। नाहन कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907-ए भी सादना घाट में भारी भूस्खलन से हुआ बंद हो गया है। 

    20 से अधिक सड़कें अवरुद्ध

    श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले संगड़ाह पालर राजगढ़ सड़क भी भूस्खलन से बंद है। जिला सिरमौर में देर रात से जारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग की 20 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हुई हैं।

    भारी बारिश से फसलों को भी नुकसान

    पिछले कई दिनों से जिला सिरमौर में लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। बारिश के चलते शिमला मिर्च व टमाटर की फसल काफी हद तक बर्बाद हो चुकी है। वहीं स्टेट हाईवे तथा नेशनल हाईवे बंद होने से स्कूल, कॉलेज तथा कार्यालय को जाने वाले कर्मचारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारी बारिश का कहर, चंबा में बादल फटा, तीन हाईवे सहित 468 सड़कें बंद, 121 हुआ मौत का आंकड़ा, तस्वीरों में देखिए तबाही

    गिरी जटोन बैराज के दो गेट खोले, यमुना भी उफान पर

    जिला के ऊपरी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के चलते श्रीरेणुकाजी के समीप गिरी जटोन बैराज के दो गेट खोल दिए गए हैं। जिसके चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वही जिला सिरमौर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से नदी नालों से दूर रहने का आग्रह किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mandi News: भूस्खलन और बाढ़ से सराज का संपर्क कटा, थुनाग में फिर बिगड़े हालात, 30 जून की तबाही से सहमे हैं लोग, VIDEO