Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: नाहन में ट्रैफिक पुलिस जवान से उलझा कार चालक, गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतारू हुआ

    By Neha Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 28 Jan 2026 04:14 PM (IST)

    Himachal Pradesh News, नाहन में एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल गौरव से गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। कांस्टेबल ने सदर थाने में ...और पढ़ें

    नाहन में कार चालक पुलिस कर्मचारी से उलझ गया। प्रतीकात्मक फोटो

    नाहन में कार चालक पुलिस कर्मचारी से उलझ गया। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. नाहन में कार चालक ने पुलिस कांस्टेबल से की मारपीट।

    2. कांस्टेबल गौरव को चोटें आईं, मामला दर्ज किया गया।

    3. सिरमौर हाईवे पर बजरी से लदा ट्राला पलटा।

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नाहन शहर में एक कार चालक ने जिला यातायात इकाई में तैनात पुलिस कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस कर्मचारी ने मारपीट का मामला सदर थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में जिला यातायात इकाई नाहन में तैनात आरक्षी गौरव ने शिकायत में बताया कि वह बवेजा पेट्रोल पंप पर अपनी कार में तेल डलवाने गया था।

    इसी बीच उसके भाई ने फोन कर बताया कि साईं अस्पताल के पास उनकी गाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचने पर कार चालक सचिन और उसके साथी हरदीप और तुषार ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज किया, जिससे उन्हें टांग, हाथ, मुंह और सिर पर चोटें आईं।

    नाहन थाना की पुलिस ने शुरू की जांच

    पुलिस थाना नाहन में इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।

    शंभुवाला में हाईवे पर फिर पलटा अनियंत्रित ट्राला


    उधर, जिला सिरमौर के पांवटा साहिब कालाअंब नेशनल हाईवे पर बुधवार को शंभुवाला गुरुद्वारे के समीप बजरी से लदा एक ट्राला फिर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।  गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, चालक को कोई चोट नहीं आई। 

    इसी नेशनल हाईवे पर कुछ दिन पहले गोशाला के समीप एक तीखे मोड़ पर बजरी से लदा ट्राला पलट गया था। वह ट्राला कालाअंब की ओर जा रहा था और उसका पिछला हिस्सा अनियंत्रित होकर पलट गया था। यह ट्राला भी कालाअंब की ओर जा रहा था, जो अचानक सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पांवटा-कालाअंब नेशनल हाईवे पर रेत-बजरी से लदे ओवरलोड ट्रालों के खराब होने और दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में पुलिस अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला, फतेहपुर में शिकायत के निपटारे के लिए गई थी टीम; DIG ने दिए नए निर्देश 

    खबरें और भी