Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में मौसम का कहर: पहाड़ी से गिरे मलबे में दब गए दो वाहन, लोगों ने मुश्किल से बचाई जान

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 06 May 2026 03:25 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह में चूना पत्थर खदान से आए मलबे में एक कार और बाइक दब गई, जिससे वाहन सवारों ने मुश्किल से जान बचाई। ...और पढ़ें

    सिरमौर के संगड़ाह में मलबे की चपेट में आई कार।

    सिरमौर के संगड़ाह में मलबे की चपेट में आई कार।

    HighLights

    1. संगड़ाह में चूना खदान से भारी मलबा सड़क पर आया।

    2. एक कार और एक बाइक मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त।

    3. स्थानीय लोगों ने अवैध डंपिंग पर कार्रवाई की मांग की।

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के संगड़ाह में एक बार फिर चूना पत्थर खदान से आई आपदा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। संगड़ाह मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर वालिया लाइमस्टोन खदान से बारिश के बाद बहकर आए भारी मलबे में एक कार और एक बाइक दब गई। वाहन सवारों ने मुश्किल से जान बचाई।

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 

    सड़क किनारे डंप किया जा रहा मलबा

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खदान से निकलने वाले हजारों मीट्रिक टन मलबे को संगड़ाह श्रीरेणुकाजी नाहन सड़क के ठीक ऊपर अवैध रूप से डंप किया जा रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है।

    बारिश में मुश्किल हो जाता है सफर

    लोगों का कहना है कि हर बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है। तेज बरसात होते ही मलबा बहकर सड़क पर आ जाता है, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि जान-माल का खतरा भी बना रहता है। पहले भी इस स्थान पर कई वाहन मलवे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

    स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध डंपिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें: शिमला के रोहड़ू में कोर्ट और SDM ऑफिस को उड़ाने की धमकी, उर्दू शब्दों में लिखा पोस्टर; ...दिल्ली तक सुनाई देगी गूंज

    खबरें और भी