विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sirmaur News: 'Catch The Rain' अभियान का जल शक्ति केन्‍द्र ने किया निरीक्षण, कहा- 'अभी और कार्य करने की आवश्‍यकता'

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Updated: Thu, 09 Nov 2023 10:37 AM (IST)

Himachal pradesh News हिमाचल प्रदेश के नाहन में कैच द रेन अभियान के तहत जल शक्ति केंद्र ने निरीक्षण किया है। यह दल सिरमौर जिला में 11 नवम्बर तक अभियान ...और पढ़ें

'कैच द रेन' अभियान का जल शक्ति केन्‍द्र ने किया निरीक्षण
'कैच द रेन' अभियान का जल शक्ति केन्‍द्र ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, नाहन। सिरमौर जिला में ‘कैच द रेन’ के तहत चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा के लिए बुधवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के एक दल नाहन पहुंचा। यह दल सिरमौर जिला में 11 नवम्बर तक अभियान के तहत अर्जित उपलब्धियों और फीड बैक की समीक्षा करेगा।

उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के अवसर सिरमौर जिला में कैच द रेन अभियान के तहत केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नियुक्त केन्द्रीय नोडल आफिसर एवं निदेशक पैंशन एवं पैंशन कल्याण प्रमोद कुमार और तकनीकी अधिकारी एन वीराबाबु ने बैठक में भाग लिया।

अधिक कार्य करने की आवश्‍यकता

केन्द्रीय नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने जिला में कैच द रेन के तहत चल रही विभिन्न जल संरक्षण योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभी इस दिशा में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संग्रण समय की मांग है और हमें इस दिशा में और बेहतरीन प्रयास करने चाहिए। उन्होंने अभियान के तहत अर्जित जिला की उपलब्धियां और फीडबैक की रिपोर्ट शीघ्र सौंपने के लिए कहा, ताकि इस रिपोर्ट को केन्द्रीय जल मंत्रालय के समक्ष प्रस्ततु किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Mandi crime news: जवान और उसकी पत्नी ने लगाया एक करोड़ का चूना, राजस्व विभाग ने SIT को सौंपा दंपती की संपत्ति का ब्योरा

गतिविधयों पर विस्‍तार से प्रकाश डाला

परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल ने बैठक का संचालन करते हुए ‘‘कैच द रेन’’ अभियान के बारे में जिला की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में वर्षा जल संग्रहण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैच द रेन अभियान के तहत जिला में 175 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है, जिसमें वर्षा के जल का संग्रण किया जा रहा है।

जल शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल

केन्द्रीय नोडल आफिसर प्रमोद कुमार ने जल शक्ति विभाग के नाहन स्थित कार्यालय में स्थापित ‘‘जल शक्ति केन्द्र’’ का निरीक्षण किया और जल शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की। उन्होंने जल शक्ति केन्द्र के संचालन के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी विभाग को दिये। अधिशासी अभियंता जल शक्ति जगबीर वर्मा ने जल शक्ति विभाग के जल शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Himachal Accident News: हिमाचल में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को कुचला; दो की मौके पर हुई मौत

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अधिशासी अभियंता जल शक्ति आशीष राणा, वन मंडल अधिकारी सौरभ, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, खंड विकास अधिकारी परमजीत के अलावा अन्य सम्बन्धित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।