'उत्तराखंड में सिखों पर हुए जुल्म के लिए न्याय दिलाकर रहेंगे', पांवटा साहिब में निहंग सिंह बोले- 48 घंटे का अल्टीमेटम
निहंग सिखों ने उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, जिसमें कर्णप्रयाग में गिरफ्तार साथियों की रिहाई और पुलिस पर कार्रवाई की मांग की ...और पढ़ें

पांवटा सहिब में पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देता निहंग सिंह। पीटीआई
HighLights
निहंग सिखों ने उत्तराखंड सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
कर्णप्रयाग में गिरफ्तार साथियों की रिहाई और एफआईआर वापसी की मांग।
मांगें न मानने पर उत्तराखंड सीमा में प्रवेश की चेतावनी।
डिजिटल डेस्क, नाहन। उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा पर पांवटा साहिब-कुल्हाल में पंजाब से पहुंचे करीब 200 निहंग सिंहों के जत्थों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। निहंग चमोली के कर्णप्रयाग में गिरफ्तार चार साथियों की रिहाई समेत मुकदमा दर्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने उत्तराखंड सरकार को जल्द एफआईआर वापस लेने की मांग की है। यदि मांग पूरी न हुई तो रविवार शाम को वह उत्तराखंड की सीमा में बैरियर तोड़कर घुस जाएंगे।
निहंग सिख ने दी प्रतिक्रिया
इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए एक निहंग सिख ने कहा कि कुछ दिनों से उत्तराखंड और पंजाब के श्रद्धालुओं के बीच विवाद चल रहा है। उत्तराखंड में चल रही श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान, तीर्थयात्रा पर गए निहंग सिखों के एक जत्थे (समूह) के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, उन पर ज़ुल्म किए, उनकी पिटाई की और थर्ड-डिग्री टॉर्चर किया। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल में डाल दिया।
तुरंत वापस लें एफआईआर
इसके जवाब में निहंग सिंह दल और अन्य निहंग सिंह गुटों के जत्थेदारों ने मिलकर एक मार्च निकाला। हम अपने सिखों और सिंहों पर हुए जुल्म के लिए न्याय दिलाकर रहेंगे। उत्तराखंड सरकार को हमारे सिंहों के खिलाफ दर्ज एफआईआर तुरंत वापस लेनी चाहिए और उन स्थानीय लोगों के खिलाफ क्रॉस-एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, जिन्होंने उन पर हमला किया था।
16 जून को हुआ था विवाद
16 जून को हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे चार निहंगों का कर्णप्रयाग में पार्किंग को लेकर स्थानीय होटल संचालक से विवाद हो गया था। मारपीट में चार स्थानीय लोगों के जख्मी होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार निहंग को गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार देर रात ढाई बजे पुलिस ने निहंगों को पांवटा सीमा तक छोड़ दिया था। शुक्रवार सुबह निहंग फिर दून में प्रवेश करने के लिए अड़ गए।
खबरें और भी
VIDEO | Paonta Sahib, Himachal Pradesh: After three-day standoff at Nagrasu Gurdwara in Rudraprayag district and a protest march at the Uttarakhand-Himachal Pradesh border, Nihang Sikhs are still in talks with the Uttarakhand government over their demands.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2026
Responding on this, a… pic.twitter.com/OJR18liMcY