Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में भारी बारिश का कहर! सिरमौर में 21 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद; परीक्षाएं स्थगित

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:12 PM (IST)

    सिरमौर जिले में 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश, आंधी-तूफान और भूस्खलन के रेड अलर्ट के चलते सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। डीसी प्रियंका वर्मा ने आपदा प् ...और पढ़ें

    सिरमौर जिला में 20 व 21 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद।

    सिरमौर जिला में 20 व 21 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद।

    HighLights

    1. सिरमौर में 20-21 जुलाई को रेड अलर्ट।

    2. सभी शिक्षण संस्थान, आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

    3. परीक्षाएं स्थगित, अनावश्यक यात्रा से बचें लोग।

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश भारतीय मौसम विभाग द्वारा 20 व 21 जुलाई के लिए सिरमौर जिले में अत्यधिक भारी वर्षा, आंधी-तूफान, बिजली गिरने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का रेड अलर्ट को देखते हुए डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

    जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-30 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 20 व 21 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी उपस्थिति से छूट प्रदान की गई है।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन दो दिनों के दौरान निर्धारित सभी परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी, जिनकी नई तिथियां संबंधित संस्थान अलग से घोषित करेंगे। आम लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, विशेषकर नदी-नालों, भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की गई है। सभी विभागों और आपदा राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।