विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरमौर जिले में रफ्तार का कहर, तीन अलग-अलग हादसों में 6 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:23 PM (IST)

सिरमौर जिले में पिछले 24 घंटों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ...और पढ़ें

सिरमौर में नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर।

सिरमौर में नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर।

HighLights

  1. सिरमौर में 24 घंटे में हुए तीन सड़क हादसे

  2. पच्छाद, श्रीरेणुकाजी, शिलाई में कुल छह घायल

  3. पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू की

जागरण संवाददाता नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में जिले के पच्छाद, श्रीरेणुकाजी और शिलाई क्षेत्रों में 3 अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए। इन हादसों में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

गनीमत की बात ये है कि सभी जीवित हैं। पुलिस थाना पच्छाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वागधार हेलीपैड के पास एक कार व बाइक की टक्कर हुई है।

सूचना पर जब पुलिस टीम सराहां हॉस्पिटल पहुंची, तो डा. निखिल भारद्वाज निवासी गांव धनोह डाकघर बागटा तहसील सदर जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी थार नंबर HP24F-2110 में चंडीगढ़ से सराहां जा रहे थे।

सुबह करीब 10:00 बजे क्वागधार हेलीपैड से थोड़ा पीछे मोड़ पर सराहां की ओर से बाइक नंबर HR04K-5637 बहुत तेज रफ्तार व गलत दिशा में आकर उनकी गाड़ी से सीधी टकरा गई।

उक्त बाइक को पंकज कुमार निवासी संत निरंकारी सत्संग भवन अहमदपुर, तहसील नारायणगढ़ जिला अंबाला हरियाणा चला रहा था जिसको काफी चोटें आईं है । जिस पर पुलिस थाना पच्छाद मे मोटरसाईकल चालक पंकज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना श्रीरेणुकाजी में दीपक निवासी गांव रौंडी, पोस्ट ऑफिस देवना, तहसील नौहराधार ने बताया कि वह अपनी मोटर साइकिल नंबर HP79-4371 पर बड़ग से वापस कालाआम्ब जा रहा था।

दोपहर करीब 01:00 बजे जब वह संगडाह चौक श्रीरेणुकाजी पर पहुंचा और ददाहू की तरफ मुड़ने लगा । इसी दौरान ददाहू की तरफ से एक मोटर साइकिल बहुत तेज रफ्तार व गलत दिशा में आई और उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर से वह पत्नी सहित सड़क पर गिर गए और चोटिल हो गए। हादसे के बाद उक्त बाइक जिस पर दो व्यक्ति सवार थे, मौके से भाग गए। जिस पर अज्ञात मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है।

तीसरे मामले में पुलिस थाना शिलाई में जयपाल निवासी गांव जवडोऊ, तहसील संगडाह ने अभियोग पंजीकृत करवाया कि वह अपनी ड्यूटी के लिए हाबन जा रहा था। रास्ते में गांव में उसे रोहित और मनोज मिले, जो देहा वलसन पिकअप नंबर HP71A-7323 में सेब ढुलाई के लिए जा रहे थे। तीनों उक्त पिकअप में गांव जवडोऊ से चले।

जब वे बगनल नामक स्थान पर पहुंचे, तो चालक रोहित द्वारा ब्रेक न लगने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। हादसे में जयपाल, मनोज और चालक रोहित को काफी चोटें आईं है ।

जिस पर पुलिस थाना शिलाई मे पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने तीन हादसों में छह लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- सिरमौर में बारिश का कहर: जनजीवन बेहाल, दो दिन में 4.40 करोड़ का नुकसान; 15 सड़कें और 39 पेयजल योजनाएं ठप