विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरमौर में बारिश का कहर: जनजीवन बेहाल, दो दिन में 4.40 करोड़ का नुकसान; 15 सड़कें और 39 पेयजल योजनाएं ठप

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:56 PM (IST)

सिरमौर जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को दो दिनों में 4.40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

नेहली के पास भूस्खलन, सोमवार तक सड़क बहाल होने की संभावना।

नेहली के पास भूस्खलन, सोमवार तक सड़क बहाल होने की संभावना।

HighLights

  1. लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग को 4.40 करोड़ का नुकसान

  2. सिरमौर में 15 सड़कें बंद, 39 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त

  3. कोटी धीमान में ढांक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

जागरण संवाददाता नाहन सिरमौर। जिला सिरमौर में पिछले दो सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। नाहन श्रीरेणुकाजी सड़क चौथे दिन भी नेहली के पास बंद रही। जिसके चलते वाहनों को 30 से 40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर वैकल्पिक मार्गो से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क सोमवार तक बहाल होगी। वहीं पिछले दो दिनों में भारी बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग को 4 करोड़ 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

15 सड़कें भूस्खलन से रही बंद

शनिवार को जिला सिरमौर के नाहन मंडल के 15 सड़के भूस्खलन से बंद रही। पिछले दो दिनों में लोक निर्माण विभाग को भारी बारिश से 66 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग सिरमौर की पिछले दो दिनों में 39 सिंचाई एवं पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है।

यह भी पढ़ें- सिरमौर में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें; 4 फीट तक भरा पानी

2 दिन में जल शक्ति को हुआ 3.74 करोड़ का नुकसान

ऐसे में जलशक्ति विभाग को 3 करोड़ 74 लाख का नुकसान हुआ है। जलशक्ति विभाग के नाहन मंडल की 13 पेयजल योजनाएं तथा चार सिंचाई योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है। नौहराधार मंडल की 15 पेयजल योजनाएं तथा 7 सिंचाई योजनाएं भारी बारिश से बाधित हुई है।

वहीं, शुक्रवार शाम को कोटी धीमान गांव के समीप ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी कोटी धीमान तहसील ददाहू जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- सिरमौर की रूण नदी में फंसे बुजुर्ग को भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू, बचाने गए एक युवक की तबीयत बिगड़ी; PGI रेफर