Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के सिरमौर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, जीजा और साले की मौत; एक महिला घायल

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:42 AM (GMT+05:30)

    सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में मंगलवार सुबह एक कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे जीजा-साले की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। ...और पढ़ें

    सिरमौर में खाई में गिरी गाड़ी (जागरण फोटो)

    सिरमौर में खाई में गिरी गाड़ी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. सिरमौर के पच्छाद में कार 300 फीट गहरी खाई में गिरी

    2. हादसे में जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई

    3. ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की देरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं

    जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के डिंगरी सरजेट गांव में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश में कार फिसल कर करीब 300 फीट नीचे का खाई में जा गिरी। कार में डिंगरी सरजेट गांव के लोग मढ़ीघाट से घर आ रहे थे। कार में तीन दिन लोग सवार थे। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार 108 नंबर पर फोन करने पर भी एम्बुलेंस दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंच।

    एंबुलेंस चालक ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचने से मना कर दिया। अगर घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार मिलता, तो दो जिंदगियां बच सकती थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने अपने वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया, जहां पर एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    गंभीर हालत में रेफर किया 

    कार नंबर HP 52A 6482 दुर्घटनाग्रस्त होने से तपेंद्र सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी डिंगरी सरजेट पोस्ट ऑफिस मल्होटी (ग्राम पंचायत लाल टिक्कर) तहसील पच्छाद जिला सिरमौर की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी प्रभा देवी का सिविल हॉस्पिटल सराहां में उपचार चल रहा है। वहीं तपेंदर सिंह के जीजा एवं कार चालक कंवर बलवंत सिंह निवासी कोटला बरोग नजदीक मरयोग को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।

    मगर कंवर बलवंत सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। बता दें कि जिला सिरमौर में तड़के सुबह से ही तेज बारिश लगी हुई है। जिसके चलते 34 सड़के बंद है। जिस में सैकड़ो छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। तड़के सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन पर भी असर पड़ा है।

    खबरें और भी

    परिजनों को 25000 रुपये की मदद की 

    उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि कार दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। वही तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि मृतक तपेंद्र सिंह के पिता को प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर 25000 रुपए की मदद तथा घायल प्रभा देवी के इलाज के लिए 5000 रुपए की सहायता राशि जारी की गई है। मृतक कंवर बलवंत सिंह के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत अभी दी जानी है।