सिरमौर की सृष्टि शर्मा ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार
सिरमौर की जेबीटी शिक्षिका सृष्टि शर्मा को लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। कम उम्र ...और पढ़ें

सिरमौर जिला की सृष्टि शर्मा को लगातार दूसरी बार मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार।
HighLights
जेबीटी सृष्टि शर्मा को राज्य स्तरीय पुरस्कार
लगातार दूसरी बार पुरस्कार के लिए चयन
सिरमौर से एकमात्र चयनित शिक्षिका बनीं
जागरण संवाददाता, सिरमौर। सिरमौर जिला के शिक्षा क्षेत्र सराहां के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर में कार्यरत जूनियर बेसिक टीचर (JBT) सृष्टि शर्मा ने बेहद कम उम्र में शिक्षा विभाग में सेवाएं शुरू कर दी थी।
सृष्टि आज जिले ही नहीं, प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गई हैं। सृष्टि शर्मा, गांव सेर पड़ोल, डाकघर नैनाटिक्कर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर की रहने वाली हैं।पिता राकेश शर्मा संस्कृत व्याख्याता हैं, जबकि माता अनीता शर्मा गृहिणी हैं।
सृष्टि शर्मा को यह पुरस्कार लगातार दूसरी बार में प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2025 के बाद 2026 में राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है। इस वर्ष जिला सिरमौर से वह राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित होने वाली एकमात्र शिक्षक है।
