Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में बद्दी के दिल्ली बाजार में भड़की भीषण आग, 10 दुकानें जलीं; ढाई घंटे की मशक्कत के बाद 40 बचाईं

    By Suneel Kumar Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 02 May 2026 06:00 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित दिल्ली बाजार में भीषण आग लगने से करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल विभाग ने ढाई घंटे ...और पढ़ें

    बद्दी के दिल्ली बाजार में भड़की आग।

    बद्दी के दिल्ली बाजार में भड़की आग।

    HighLights

    1. बद्दी के दिल्ली बाजार में भीषण आग लगी।

    2. आग से करीब 10 दुकानें जलकर राख हुईं।

    3. दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे में आग बुझाई।

    जागरण संवाददाता, बीबीएन। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में साई मार्ग स्थित दिल्ली बाजार में भीषण आग लगने से करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, सस्ते सामान और कपड़ों की खरीद-फरोख्त के लिए यह बाजार काफी प्रसिद्ध है।

    आधी रात को अचानक भड़की आग

    देर रात करीब 12 बजे अचानक बाजार में आग भड़क उठी, जिसकी सूचना फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और चार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फायर विभाग के अनुसार, उन्हें रात 11:26 बजे स्थानीय व्यक्ति द्वारा आग लगने की सूचना मिली थी। 

    बाजार में 50 से अधिक दुकानें

    विभाग ने बताया कि बाजार में करीब 50 से अधिक दुकानें हैं, जिनमें से 10 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। इन दुकानों में रखा कपड़ा व अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। 

    ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू

    फायर अधिकारी बद्दी हेमराज ठाकुर ने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शिमला में नर्सिंग संस्थान की 17 प्रशिक्षु टीबी से संक्रमित, परिवार के सदस्यों का फूटा आक्रोश; लगाए गंभीर आरोप