विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बिहार के युवक की हत्या, शिव मंदिर परिसर में मिला खून से लथपथ शव

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 02 Jul 2026 04:10 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बरोटीवाला थाना क्षेत्र के बटेड गांव में एक 28 वर्षीय प्रवासी युवक की बेरहमी से ...और पढ़ें

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बिहार के युवक की हत्या कर दी गई। (फोटो एआई की मदद से बनाया गया है)

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बिहार के युवक की हत्या कर दी गई। (फोटो एआई की मदद से बनाया गया है)

HighLights

  1. बद्दी के बटेड गांव में प्रवासी युवक की हत्या।

  2. शिव मंदिर प्रांगण में मिला खून से लथपथ शव।

  3. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य।

जागरण संवाददाता, बीबीएन। हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी के तहत बरोटीवाला थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बटेड गांव में देर रात एक 28 वर्षीय प्रवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वीरवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव एक शिव मंदिर के प्रांगण में मिला। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय आशुतोष कुमार गौरव पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। आशुतोष बरोटीवाला स्थित एक निजी उद्योग में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 7-8 वर्षों से अपने माता-पिता और बहन के साथ बटेड गांव में ही किराये के मकान में रह रहा था। 

सिर पर भारी वस्तु से वार की आशंका

बरोटीवाला पुलिस को मंदिर परिसर में शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। मृतक के शरीर और घटनास्थल के हालात देखकर प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से जोरदार वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई। 

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। 

यह भी पढ़ें: HRTC कंडक्टर की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत, लाहुल के म्याड़ नाला में हुआ हादसा

यह भी पढ़ें: 'चुने हुए प्रतिनिधियों को कार्यकाल पूरा करने का अधिकार', हिमाचल हाई कोर्ट ने अधिसूचना स्थगित कर सरकार को भेजा नोटिस