हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में फायरिंग से दहशत, बदमाशों ने नाम पूछकर पूर्व CM के करीबी ठेकेदार को बेरहमी से पीटा
Baddi Firing, हिमाचल के बद्दी में पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी ठेकेदार राज मोहम्मद खान और उनके सहयोगी रफीक पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। नमाज के दौरान ...और पढ़ें

बद्दी में बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत मचाने का प्रयास किया। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बद्दी में ठेकेदार राज मोहम्मद खान पर अज्ञातों का हमला।
हमलावरों ने डंडों से पिटाई कर हवाई फायर किए।
घायल राज खान और सहयोगी रफीक अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, बीबीएन (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बदमाशों ने सरेआम गोलियां चलाई हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बदमाशों ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले ठेकेदार राज मोहम्मद खान और उनके सहयोगियों पर हमला किया है। इनकी डंडों से पिटाई करने के बाद हवाई फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास किया है।
नाम पूछा और कर दी पिटाई
पीड़ित राज मोहम्मद खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने सहयोगी रफीक के साथ छत पर नमाज अदा कर रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक हाथों में डंडे लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही पूछा कि राज खान कौन है। जैसे ही राज खान ने अपना परिचय दिया, तीनों ने बिना किसी चेतावनी के उन पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे राज खान को गंभीर चोटें आईं। हमले के दौरान जब रफीक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपितों ने उनके सिर पर भी डंडे से वार किया, जिससे वह भी घायल हो गए।
पिटाई के बाद किया हवाई फायर
पिटाई के बाद आरोपित मौके से भागने लगे और जाते-जाते उन्होंने हवा में बंदूक से गोली भी चलाई। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बद्दी अस्पताल में उपचाराधीन घायल
घटना के तुरंत बाद घायल राज खान और रफीक को उपचार के लिए बद्दी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बद्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
खबरें और भी
क्या कहते हैं एसपी
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
पीड़ित बोला- नहीं पहचानते हमलावरों को
पीड़ित राज खान का कहना है कि वह हमलावरों को पहचानते नहीं हैं और न ही उनका किसी से कोई पुराना विवाद है। ऐसे में पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।
यह भी पढ़ें: Shimla News: अनजान कॉल रिसीव करते ही खाते से 10 लाख गायब, अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग को आया मैसेज तो उड़े होश