Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: '12 हजार बिजली बिल नहीं दे सकता; मीटर और खंभे उखाड़ लो', परेशान उपभोक्ता को अधिकारी ने क्या दिया जवाब?

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

    सोलन के जौणाजी पंचायत निवासी दलीप को स्मार्ट मीटर लगने के बाद 300 रुपये की जगह 12 हजार और 4500 रुपये के बिजली बिल मिले। बिल न चुकाने पर बिजली कट गई, ज ...और पढ़ें

    स्मार्ट मीटर से परेशान दलीप बिल का मैसेज दिखाता हुआ। जागरण

    स्मार्ट मीटर से परेशान दलीप बिल का मैसेज दिखाता हुआ। जागरण

    HighLights

    1. सोलन निवासी को स्मार्ट मीटर से 12 हजार का बिल।

    2. बिजली कटने पर उपभोक्ता ने दीये से गुजारा करने को कहा।

    3. बिजली बोर्ड ने सॉफ्टवेयर अपडेट और जांच का आश्वासन दिया।

    संवाद सहयोगी, सोलन। स्मार्ट मीटर लगने के बाद मेरा बिजली बिल जो पहले 300 रुपये आता था, अब 12 हजार व 4500 रुपये आया है। मैं यह बिल नहीं चुका सकता। बिल न चुकाने पर मेरी बिजली कट गई है। मैंने अब घर में दीये का इंतजाम कर लिया है, जिसे जलाकर मैं गुजारा कर लूंगा। बस बिजली बोर्ड स्मार्ट मीटर उखाड़ कर ले जाए। वहीं मेरी जमीन में लगे बिजली के खंभे व लाइन भी निकाल दें। 

    यह समस्या जिला सोलन की पंचायत जौणाजी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में स्थानीय निवासी दलीप ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल के समक्ष उठाई। इस पर बिजली बोर्ड भी निशब्द हो गया।

    हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड स्मार्ट मीटर लगने का लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है। लोगों में भ्रांतियां फैल रही हैं कि स्मार्ट बिजली मीटर लगने से बिल बहुत ज्यादा आ रहा है।

    क्या कहा बिजली बोर्ड के अधिकारी ने

    विद्युत बोर्ड सोलन के अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने कहा कि वह इसको खुद देखेंगे। चार मार्च तक साफ्टवेयर व अन्य चीजों का अपडेशन कार्य चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिनकी भी उनके पास इस तरह की शिकायत आ रही हैं, उसको वह हल करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। दलीप ने कहा कि पंचायत व प्रशासन से सहयोग न मिलने के कारण उन्होंने जौणाजी से निकल कर सिरमौर में रहना शुरू कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल बिजली बोर्ड का बड़ा फैसला, स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी लगे तो क्रॉस चेक के लिए लगवा सकेंगे दूसरा मीटर

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश पंचायतों की संख्या 3600 के पार, 43 नई का किया गठन; परिसीमन के लिए डेडलाइन तय