हिमाचल बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े छात्र, साइंस की पर्चियां बनाकर लाए थे साथ; शिक्षा बोर्ड करेगा कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में सोलन के परवाणू पब्लिक स्कूल में नकल का मामला सामने आया है। दसवीं कक्षा के साइंस विषय की परीक्ष ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में नकल करते छात्र पकड़े गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
परवाणू पब्लिक स्कूल में दो छात्र नकल करते पकड़े गए।
दसवीं साइंस परीक्षा में पर्चियों का उपयोग करते हुए मिले।
नकल पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई होगी।
संवाद सहयोगी, सोलन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के दौरान नकल करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। परवाणू पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा के साइंस विषय की परीक्षा के दौरान शनिवार को नकल का मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान दो विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
इसके बाद उनके खिलाफ अनफेयर मीन्स का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें से एक विद्यार्थी स्टेट ओपन स्कूल से संबंधित था, जबकि दूसरा छात्र परवाणू पब्लिक स्कूल का ही बताया जा रहा है।
पर्चियों के साथ पकड़े
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान टीम ने दोनों विद्यार्थियों को पर्चियों के साथ नकल करते हुए पकड़ा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ अनफेयर मीन्स का केस बनाया गया है।
विभागीय टीम ने की कार्रवाई
शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम में लेक्चरर सनिक, टीजीटी तेजिंदर और ड्राइंग मास्टर जय कृष्ण भी शामिल थे। टीम ने परीक्षा केंद्र पर जांच कर पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए बोर्ड को भेजा जाएगा।
नकल पर जीरो टॉलरेंस नीति
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोलन रीता गुप्ता ने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल के मामलों को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है और सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि नकल के मामलों में सरकार और शिक्षा विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। यदि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई शिक्षा बोर्ड द्वारा की जाएगी।