Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल का परवाणू टोल बैरियर रिजर्व मनी से 13 करोड़ रुपये ज्यादा में नीलाम, अप्रैल से लगेगा बढ़ा हुआ टैक्स

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 15 Mar 2026 01:32 PM (GMT+05:30)

    परवाणू टोल बैरियर की नीलामी रिजर्व मनी से 13.14 करोड़ रुपये अधिक, 35.14 करोड़ रुपये में हुई। बठिंडा की मैसर्स रोहित कुमार कंपनी 1 अप्रैल 2026 से टोल व ...और पढ़ें

    परवाणू टोल बैरियर की नीलामी रिजर्व मनी से ज्यादा में हुई है। जागरण

    परवाणू टोल बैरियर की नीलामी रिजर्व मनी से ज्यादा में हुई है। जागरण

    HighLights

    1. परवाणू टोल रिजर्व मनी से 13.14 करोड़ अधिक में नीलाम।

    2. बठिंडा की रोहित कुमार कंपनी वसूलेगी 2026 से टोल।

    3. बढ़ी टोल दरों से सरकार के राजस्व में होगा इजाफा।

    नेहा शर्मा, सोलन। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमाचल की सीमा पर स्थित परवाणू टोल बैरियर आबकारी एवं कराधान विभाग की नीलामी में रिजर्व मनी से 13.14 करोड़ रुपये में अधिक में नीलाम हुआ है। अब पहली अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक बठिंडा की मैसर्स रोहित कुमार कंपनी टोल की वसूली करेगी। अब अप्रैल से टोल का सीधा असर हिमाचल को छोड़कर अन्य राज्यों के वाहनों चालकों पर पड़ेगा।

    सरकार ने भी बीते दिनों टोल राशि में वृद्धि कर दी है। इस कारण भी टोल की नीलामी राशि में इस बार इजाफा हुआ है। 2025-26 में 21,13,00,113 रुपये में टोल की नीलामी हुई थी।

    35 करोड़ में लगी बोली

    वित्त वर्ष 2026-27 में विभाग की ओर से 22,38,16,021 रुपये रिजर्व मनी रखी गई थी। इस दौरान सात ठेकेदारों ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया। नीलामी के दौरान 35,14,16,021 रुपये की ठेकेदार ने बोली लगाई।

    सरकार के राजस्व में इजाफा

    राशि बढ़ने से सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। इस बोली से परवाणू यूनिट के तीन प्रदेश द्वार पर लगे टोल, जिसमें परवाणू मुख्य, सेक्टर-चार परवाणू और टिपरा बाईपास शामिल है से वसूली की जाएगी।

    हिमाचल का प्रवेशद्वार

    परवाणू हिमाचल का प्रवेश द्वार है। ऐसे में प्रवेश द्वार की सीमा पर टोल गेट लगाया गया है। इस टोल को अब फास्टैग से भी जोड़ा गया है, ताकि वाहन चालक कम समय में यहां से निकल सकें। इससे पहले मैनुअल टोल राशि वसूल की जाती थी। इस कारण सप्ताहांत व छुट्टियों में कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगती थीं। 

    खबरें और भी

    हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू टोल की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार रिजर्व मनी से अधिक राशि में टोल नीलाम हुआ है।
    -मनोज कुमार, सहायक आयुक्त कराधान, सर्किल सोलन।


    यह भी पढ़ें: हिमाचल में बादल फटने के 48 संवेदनशील स्थानों की पहचान, स्वचालित मौसम केंद्र से जारी होगी पूर्व चेतावनी