Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध रिश्तों में पति आया आड़े तो प्रेमी संग मिलकर चाकू से कर दी हत्या, हिमाचल में सनसनीखेज वारदात

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 02:49 PM (GMT+05:30)

    सोलन के कसौली में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू मारकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

    हिमाचल के सोलन में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। (फोटो एआई से बनाया है)

    हिमाचल के सोलन में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। (फोटो एआई से बनाया है)

    HighLights

    1. कसौली में पत्नी ने प्रेमी संग पति की हत्या की।

    2. चाकू से वार कर शव झाड़ियों में फेंका गया था।

    3. पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

    जागरण संवाददाता, सोलन। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के कसौली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर डाली। बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव में यह वारदात हुई है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ने मिलकर चाकू से हमला कर व्यक्ति की हत्या की और सबूत मिटाने की नीयत से शव को घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

    कार्यक्रम के बाद हुआ विवाद

    पुलिस के अनुसार शनिवार रात मृतक को घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि महिला और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर मृतक पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    लोगों ने शव देखा तो बुलाई पुलिस

    हत्या के बाद दोनों आरोपितों ने शव को घर से दूर झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया।

    चाकू भी बरामद

    जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। घटनास्थल से जुटाए गए फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं एसपी सोलन

    पुलिस अधीक्षक सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है तथा हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं, विशेषकर कथित प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल की भी जांच कर रही है। आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। 

    पति-पत्नी में था विवाद

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दंपती की एक छोटी बेटी भी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का वास्तविक मकसद विस्तृत जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    35 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर 26 साल की चंद्रा ने उठाया खौफनाक कदम

    मृतक 30 वर्षीय रूपलाल निवासी नेपाल और 26 वर्षीय पत्नी चंद्रा चलाउने दोनों नेपाल के निवासी हैं। प्रेमी 35 वर्षीय चक्रा बहादुर निवासी गांव तहसील मरम परीकांडा वार्ड नंबर नौ जिला सलियाण नेपाल का ही रहने वाला है। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति रूपलाल की गला रेतकर हत्या की है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच पंडोह डैम से ब्यास नदी में छोड़ा गया पानी, 3 जिलों के लिए अलर्ट