Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोलन के 17 जिला परिषद वार्डों के परिसीमन की प्रारूप अधिसूचना जारी, किस निर्वाचन क्षेत्र में कौन सा एरिया जुड़ा?

    By Suneel Kumar Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 21 Feb 2026 06:33 PM (IST)

    उपायुक्त सोलन ने जिला परिषद के 17 वार्डों के परिसीमन की प्रारूप अधिसूचना जारी की है। इसमें दाड़ला, धुन्धन, भूमती, वाकना, दंघील, सलोगड़ा, चेवा, धर्मपुर, ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की सुबुगाहट तेज हो गई है। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की सुबुगाहट तेज हो गई है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. सोलन जिला परिषद के 17 वार्डों का प्रारूप परिसीमन जारी।

    2. दाड़ला, धुन्धन सहित प्रमुख वार्डों में शामिल ग्राम सभाएं सूचीबद्ध।

    3. नागरिक सात दिन के भीतर दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां।

    जागरण टीम, सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जिला परिषद वार्डों संख्या 1 से 17 के परिसीमन की प्रारूप प्रस्तावना की अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार दाड़ला निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा बेरल, चाखड, दाड़ला, रौडी, बरायली, दसेरन, क्यारड, ग्याणा, कशलोग, कोटलू, मांगल, बागा, मांगु, नवगांव, पारनु, संघोई, सन्याड़ी मोड व सेवड़ा चण्डी को सम्मिलित किया गया है।

    धुन्दन वार्ड की पंचायतें

    धुन्धन निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा हनुमान बड़ोग, बखालग, बलेरा, साई, बड़ोग, बसन्तपुर, धुन्धन, कुंहर, जघून, मटेरनी, पट्टा, घनागूघाट, सारमा, सरयांज, शहरोल, सूरजपुर, दांवटी व दानोघाट को सम्मिलित किया गया है। 

    भूमती वार्ड का क्षेत्र

    भूमती निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा सरली, भूमती, सानण, चम्यावल, समोग, डुमैहर, बनोह, मान, पलानियां, चईयां धार, रोहांज जलाना, देवरा, कोटली, पलोग, खनलग, दधोगी, बातल, कुनिहार, कोटी व हाटकोट को सम्मिलित किया गया है। 

    वाकना वार्ड का क्षेत्र

    अधिसूचना के अनुसार वाकना निर्वाचन क्षेत्र में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम सभा कनैर, जधाणा, ममलीग, सतड़ोल, सायरी, काहला, कोट, वाकना, पौधना, छावशा, देलगी, क्वारग, जाबल जमरोट व हरिपुर तथा विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा पट्टा बरावरी को भी सम्मिलित किया गया है। 

    दंघील निर्वाचन क्षेत्र

    दंघील निर्वाचन क्षेत्र में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम सभा सिरीनगर, मही, बीशा, सैंज, तुन्दल, बांजणी, सकोडी, चायल, नगाली, झाजा, हिन्नर, रहेड़, दंघील, बाशा, मशीवर व सेरबनेड़ा तथा विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा धरोट को भी सम्मिलित किया गया है। 

    सलोगड़ा निर्वाचन क्षेत्र में सोलन विकास खण्ड की ग्राम सभा बसाल, जौणाजी, कोठों, ओच्छघाट, पड़ग, सलोगड़ा, सन्होल, सेरी, शामती, नौणी मझगांव, शमरोड़, डांगरी, आंजी व सपरून को सम्मिलित किया गया है। 

    खबरें और भी

    चेवा निर्वाचन क्षेत्र

    इसी प्रकार अधिसूचना के अनुसार चेवा निर्वाचन क्षेत्र में सोलन विकास खण्ड की ग्राम सभा अन्हेच, बड़ोग, सुल्तानपुर, बोहली, चामत भडेच, चेवा, देवठी, रणों, काबाकलां, शडियाणा, तोप की बेड़, कोरों, भारती, जाडली, कक्ड़हट्टी, भोजनगर व नेरीकलां को सम्मिलित किया गया है। धर्मपुर निर्वाचन क्षेत्र में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम सभा आंजी मातला, बनासर, मेहलों, चम्मों, धर्मपुर, गुल्हाड़ी, हुडंग, जाबली, कोटी नाम्ब, प्राथा, रौडी, कोटला व नरायणी को सम्मिलित किया गया है। 

    टकसाल वार्ड की पंचायतें

    टकसाल निर्वाचन क्षेत्र में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम सभा चामियां, गनोल, गडखल सनावर, कसौली गडखल, सनवारा, कोट, नाहरी, निचली गांगुडी, जंगेशु, टकसाल, अम्बोटा व कामली को सम्मिलित किया गया है। 

    दाड़वा निर्वाचन क्षेत्र में पट्टा विकास खण्ड की ग्राम सभा कृष्णगढ़, बढलग, बाड़िया, भावगुडी, बुघार कनैता, चण्डी, दाड़वा, ढकरियाणा, घड़सी, गोयला, जाडला, मन्ढेसर व जगजीत नगर तथा विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम सभा कोटबेजा को सम्मिलित किया गया है। 

    मंधाला में ये क्षेत्र शामिल

    मंधाला निर्वाचन क्षेत्र में पट्टा विकास खण्ड की ग्राम सभा बरोटीवाला, सूरजपुर, हरिपुर संढोली, गुल्लरवाला, भटोलीकलां, नालका, कालुझिण्डा, मंधाला, पट्टानाली, कैंडोल, साई व सौडी तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा थाना को भी सम्मिलित किया गया है। खेड़ा निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा ढेला, लेही, किशनपुरा, नन्दपुर, मलपुर, मानपुरा, सुनेहड़, लोधीमाजरा व खेड़ा को सम्मिलित किया गया है। 

    रडियाली निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा किरपालपुर, भाटियां, ढांगनिहाली, मंझोली, गागुवाल, प्लासीकलां, रडियाली व राजपुरा को सम्मिलित किया गया है। दभोटा निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बरूणा, भोगपुर, माजरा, रेडु उपरला, गोलजमाला, कशमीरपुर, रिया, दभोटा, रत्योड़, नवगांव व पंजैहरा को सम्मिलित किया गया है। 

    बारियां निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बारियां, बधोखरी, बेहडी, बायला, चमदार, छियाछी, दिग्गल, मनलोगकलां, चिल्लड, मटूली, बवासनी, रामशहर व मित्तियां को सम्मिलित किया गया है। नन्ड निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा लूनस, नन्ड, भियुखरी, धरमाणा, डोली, कयार कनैता, कोइडी, लग, जयनगर, मलौण, कोहू, पोले दा खाला, रतवाड़ी, सरौर, सौर व चडोग को सम्मिलित किया गया है। 

    बगलैहड निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बेरछा, घोलोंवाल, जगतपुर, जोघों, जुखाडी, करसौली, खिल्लियां, कुण्डलु, बाहा, मस्तानपुर, मलैहणी, घड़याच, बघेरी, जगनी व बगलैहड़ को सम्मिलित किया गया है। 

    सात दिन में दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

    अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) संख्या 1 से 17 के परिसीमन की प्रारूप प्रस्तावना सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपायुक्त कार्यालय, जिला परिषद व पंचायत समितियों के कार्यालय तथा समस्त ग्राम पंचायतों के कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति जिला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) संख्या 1 से 17 के परिसीमन की प्रारूप प्रस्तावना के संबंध में कोई आपत्ति व आक्षेप दर्ज करवाना चाहता है तो पुष्ट आधार सहित उपायुक्त कार्यालय में सात दिन के भीतर प्रस्तुत कर सकता है। इसके उपरांत किसी भी आपत्तियों व आक्षेपों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर चलती बस से गिरा यात्री, अनसुना कर ड्राइवर दौड़ाता रहा गाड़ी; लापरवाही का वीडियो वायरल