Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: सोलन के ममलीग में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट शुरू, पंचायत को होगी 14 लाख की कमाई

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 09:10 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से सोलन की ममलीग पंचायत में 500 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना का ऑनलाइन उद्घाटन किया। ...और पढ़ें

    हिमाचल: सोलन के ममलीग में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट शुरू (File Photo)

    हिमाचल: सोलन के ममलीग में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट शुरू (File Photo)


    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने ममलीग पंचायत में सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    2. परियोजना से पंचायत को प्रतिवर्ष 14 लाख रुपये की आय होगी

    3. यह स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है

    जागरण टीम, सोलन। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला से आनलाइन सोलन जिले की ममलीग पंचायत में ग्रीन पंचायत योजना के अंतर्गत 500 किलोवाट क्षमता की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया।

    इससे पंचायत को प्रतिवर्ष 14 लाख रुपये की आय होगी। दो करोड़ रुपये से निर्मित परियोजना का कार्य 23 दिसंबर 2024 को शुरू किया गया था तथा 24 फरवरी 2026 को विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से वर्तमान में करीब 3000 यूनिट प्रतिदिन विद्युत उत्पादन हो रहा है और वार्षिक करीव आठ लाख यूनिट उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि विद्युत खरीद समझौते के अनुसार विद्युत चोर्ड 3.50 रुपये प्रति यूनिट खरीद करेगा, जिससे राज्य को स्वच्छ ऊर्जा के साथ दीर्घकालिक एवं स्थिर राजस्व प्राप्त होगा।

    परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका जनहितकारी राजस्व वितरण माडल है तथा प्राप्त आय का 25 प्रतिशत पंचायत के विकास कार्यों, 25 प्रतिशत अनाथों एवं विधवाओं के कल्याण, 20 प्रतिशत प्रदेश सरकार, 20 प्रतिशत हिमऊर्जा तथा 10 प्रतिशत संचालन एवं रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। इससे स्थानीय समुदाय को लाभ प्राप्त होंगे।

    दो करोड़ रुपये से निर्मित परियोजना का कार्य 23 दिसंबर 2024 को हुआ था शुरू

    शिमला से ममलीग पंचायत की सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सोडीपीआरओ की परियोजना आयु वाली यह सौर ऊर्जा परियोजना स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास तथा सामाजिक समृद्धि का उत्कृष्ट उदाहरण है।

    ममलीग में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनीराम शॉडिल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार ला रही है। शिमला में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मौजूद रहे।

    खबरें और भी