Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के ऊना में हादसा, ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस; सात घायल  

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 10:29 PM (IST)

    जयपुर से धार्मिक यात्रा पर लौटे श्रद्धालुओं से भरी एक बस हिमाचल प्रदेश के मैहतपुर के पास सरियों से लदे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार सात श ...और पढ़ें

    ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस। फोटो जागरण

    ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस। फोटो जागरण

    HighLights

    1. जयपुर के श्रद्धालु बस हादसे में घायल

    2. मैहतपुर के पास सरियों से लदे ट्रक से टक्कर

    3. सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

    जागरण संवाददाता, मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर के निकट पंजाब सीमा के कलसेहड़ा क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जयपुर (राजस्थान) से धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भरी एक बस सरियों से लदे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बस में सवार सात श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि बस में मौजूद अन्य यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे, जो राजस्थान के जयपुर स्थित सोडाला, लालकोठी और आसपास के क्षेत्रों से वैष्णो देवी, मां चिंतपूर्णी तथा ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पंजाब सीमा के कलसेहड़ा क्षेत्र में सरियों से लदे एक वाहन की बस से टक्कर हो गई।

    बस में सवार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में लदे सरियों का बाहरी हिस्सा बस की चालक साइड से शीशे को तोड़ते हुए पीछे तक घुस गया, जिससे बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

    हादसे में जयपुर पवन पुत्र रामलाल निवासी अठवाड़ा रोड, सोडाला (जयपुर) तथा बेहरू लाल पुत्र पुरुषोत्तम लाल निवासी त्रिवेणी नगर, गोपालपुरा बाईपास, जयपुर समेत सात श्रद्धालु घायल हो गए।

    चालक जगदीश प्रसाद निवासी लालकोठी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। प्राथमिक उपचार और पट्टी के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    खबरें और भी

    नया नंगल पुलिस चौकी के एएसआई यादविंदर सिंह ने बताया कि हादसे में घायल लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और उनके परिजनों में चिंता का माहौल बना रहा।