Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आपदा राहत कोष में दान किए पांच लाख, सीएम सुक्खू को सौंपा चेक

    By Neeraj KumariEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 04:44 PM (IST)

    पिछले दिनों हिमाचल में आई बाढ़ ने राज्य में काफी नुकसान पहुंचाया। लेकिन राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में कार्यरत हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट्स एवं गा ...और पढ़ें

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आपदा राहत कोष में दान किए पांच लाख
    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आपदा राहत कोष में दान किए पांच लाख

    HighLights

    1. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आपदा राहत कोष में दिए 5 लाख
    2. सीएम सुक्खू को सौंपा पांच लाख की सहायता राशि का चेक

    संवाद सहयोगी, ऊना। Himachal Pradesh Bharat Scouts and Guides Donated 5 Lakh राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में कार्यरत हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव डॉ. राज कुमार ने बताया कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद अब प्रदेश भर में इस आपदा से प्रभावितों तक हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राहत पहुंचाने का कार्य चल रहा है।

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा चेक

    इसमें प्रदेश के कई अन्य संस्थाओं के साथ-साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश के सदस्य भी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय ने संस्था की ओर से प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के लिए शिमला में पांच लाख की सहायता राशि का चेक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा।

    ये लोग रहे मौजूद

    इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्य की ओर से डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश एवं उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश भूपेंद्र सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष, डॉक्टर राज कुमार राज्य सचिव एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ें:- CM सुक्खू ने आपदा राहत के लिए जारी किया 3500 करोड़ का विशेष पैकेज, ढहे मकानों के लिए मिलेंगे 7 लाख रुपये

    खबरें और भी