Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सीएम व मंत्री विरोधाभास से कर रहे काम', कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल

    By satish chandanEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 07:38 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनका एक गठबंधन बना है और उस गठबंधन के कुछ साथियों ने सनातन ...और पढ़ें

    ऊना के जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. राजीव बिंदल
    ऊना के जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. राजीव बिंदल

    ऊना, जागरण संवाददाता: हिमाचल प्रदेश भाजपाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक गठबंधन बना है और उस गठबंधन के कुछ साथियों ने सनातन धर्म पर हमला किया हैं। सनातन को समाप्त करने की बातें कही गई। इसलिए कांग्रेस पार्टी नेतृत्व स्वयं सनातन के बारे में क्या सोचता हैं, इसे लेकर उन्हें अपना स्टैंड क्लीयर कर देना चाहिए। जबकि भाजपा स्पष्ट करना चाहती है कि सनातन अनादि हैं और सदा अनाधि रहेगा। सनातन को निटपाने वाले स्वयं निपट जाएंगे।

    रविवार को ऊना के जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्ष 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक बहुत बड़ा महंगाई का मुददा बनाया था। वहीं सुक्खू सरकार ने सत्ता संभालते ही डीजल के दाम बढ़ाए। इससे मालवाहकों के किराये बढ़े हैं। बिजली की दरें बढ़ाने से हिमाचल में स्थापित उद्योगों में मिल रहे रोजगार पर प्रत्यक्ष रुप से प्रभाव पड़ रहा हैं।

    सस्ते राशन के दामों में की बढ़ोतरी

    वहीं, केंद्र की सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर के दाम कम किए। ताकि महिलाओं को गरीब लोगों को लाभ देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक तरफ प्रदेश में आपदा का कहर हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने सरकारी डिपुओं पर मिलने वाले सस्ते राशन के दामों में बढ़ौतरी करके लोगों को बहुत बड़ा धोखा दिया हैं। एक तरफ केंद्र सरकार महंगाई को कम करने के लिए योजनबद्व ढंग से लगी हुई हैं।

    हिमाचल सरकार जनता के हितों के साथ कर रही कुठाराघात

    दूसरी तरफ हिमाचल की सरकार महंगाई को बढ़ाकर जनता के हितों के साथ कुठाराघात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूद समय में जिस तरह से सीएम व उनके मंत्री आपसी विरोधावास से काम कर रहे। एक ब्यान देता है तो दूसरा उसकी निंदा करता हैं। इसे देखकर लग रहा है कि इनका आपस में तालमेल नहीं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:- औद्योगिक विकास के लिए हिमाचल और उत्तराखंड को मिले 1164 करोड़, भाजपा अध्यक्ष बिंदल बोले- थैंक यू पीएम मोदी

    पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण भारत को जी-20 की मेजबानी का मिला मौका

    बिंदल ने कहा कि देश में पीएम नरेंन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण ही भारत को पहली बार जी-20 की मेजबानी का मौका मिला हैं। इससे भारत की ताकत व क्षमता को दूनिया देख रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव को पूर्ण बहुमत से जीतेगी।

    हिमाचल की चारों सीटों को केंद्र की झोली में डाला जाएगा और देश में एक बार फिर से भाजपा की सशक्त सरकार बनेगी और सरकार विरोधी सभी गठबंधन धराशाही होंगे। इस मौके पर जिला भाजपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:- हिमाचल की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से पूछा सवाल, SPU मंडी से 80 कॉलेज हटाने वाला फैसला बताया दुखदाई