विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से पूछा सवाल, SPU मंडी से 80 कॉलेज हटाने वाला फैसला बताया दुखदाई

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 09 Sep 2023 02:00 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय से 80 कॉलेज निकाल कर दूसरे विश्वविद्यालय में डालने पर प्रदेश ...और पढ़ें

हिमाचल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से पूछा सवाल
हिमाचल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से पूछा सवाल

HighLights

  1. सरदार पटेल विश्वविद्यलाय को बंद करने में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पूरी तरह शामिल
  2. 10 में 9 विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में डालने का खामियाजा भुगत रही है मंडी की जनता
  3. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, डॉ राजीव बिंदल ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की

शिमला, जागरण संवाददाता। मंडी के सरदार पटेल विश्वविद्यालय (Sardar Patel University) से 80 कॉलेज निकाल कर दूसरे विश्वविद्यालय में डालने के प्रदेश सरकार के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, डॉ राजीव बिंदल (Himachcal Pradesh BJP President, Dr. Rajeev Bindal) ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ने कहा कि यह फैसला अत्यन्त दुखदाई है। यह फैसला हिमाचल प्रदेश तथा विशेषतौर से मंडी क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय और धोखा है।

शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में हुई बढ़ौतरी

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा विश्वविद्यालय खोला गया था। इस विश्वविद्यालय को खोलने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिला। विद्यार्थियों को किसी और विश्वविद्यालय में डिग्री संबंधि या किसी अन्य कार्य हेतु होने वाले व्यय में कटौती हुई और विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ौतरी हुई। मंडी का क्षेत्र दूरदराज तक फैला हुआ है, न केवल मंडी बल्कि कुल्लू व लाहौल स्पीति जिला इस सरदार पटेल विश्वविद्यालय के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में 80 कॉलेज को सरदार पटेल विश्वविद्यालय से निकाल दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

वर्तमान सरकार बंद करना चाहती है विश्वविद्यालय

डॉ बिंदल ने अगे कहा कि वास्तव में कांग्रेस की वर्तमान सरकार इस विश्वविद्यालय को बंद करना चाहती है और बंद करने से पहले इस विश्वविद्यालय से संबद्धित कॉलेजों को निकाल कर इसे खोखला करने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि मंडी में 10 में से 9 विधायक भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जीत के आए हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी मंडी की जनता को सजा देने में लगी है।

भाजपा ने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह से पूछा है कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय उनके संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है और इस विश्वविद्यालय से 80 कॉलेजों को निकाल दिया गया है। इस विश्वविद्यालय को बंद करने का षड्यंत्र उन्ही की कांग्रेस सरकार कर रही है, इस पर प्रतिभा सिंह शांत क्यों हैं?

भाजपा अध्यक्ष ने ये आरोप लगाए

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि इस विश्वविद्यालय को बंद करने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूरी तरह शामिल है। 9 महिने पहले राज्य में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने केवल और केवल संस्थानों को बंद करने का काम किया है। बल्कि 1500 संस्थानों को ये सरकार पहले ही बंद कर चुकी है। अस्पतालों, पी. एच. सीज, सी. ए. सजी, पटवार सर्कल और स्कूलों को बंद करना दुखदाई है।

कांग्रेस सरकार इस क्षेत्र की जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रही है। उसी कड़ी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय को बंद करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें:- BJP ने की वर्चुअल बैठक, बिंदल बोले- आपदा की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है भाजपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।