विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के रेल यात्रियों के लिए राहत, तीन माह से निरस्त चल रही दौलतपुर चौक-अंबाला पैसेंजर ट्रेन बहाल

By Suresh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 01 Aug 2026 07:01 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दौलतपुर चौक-अंबाला छावनी पैसेंजर ट्रेन तीन महीने बाद फिर से शुरू हो गई है, ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश का ऊना रेलवे स्टेशन। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश का ऊना रेलवे स्टेशन। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. दौलतपुर चौक-अंबाला पैसेंजर ट्रेन तीन माह बाद बहाल।

  2. चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा सेक्शन पर मरम्मत के कारण निरस्त थी।

  3. यात्रियों ने समय-सारिणी सुधारने की मांग की है।

संवाद सूत्र, रक्कड़ (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दौलतपुर चौक से अंबाला छावनी जंक्शन के बीच चंडीगढ़ के रास्ते आवागमन करने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेलवे द्वारा पुनः शुरू कर दिया गया है। करीब तीन माह बाद यात्रियों का सफर और सुगम होगा। ट्रेन के दोबारा बहाल होने से यात्रियों ने भी खुशी जाहिर की है। रेलवे अधिकारियों की माने तो रेलगाड़ी को चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जंक्शन सेक्शन पर पटरी संबंधित मरम्मत कार्य के कारण बीते मई से निरस्त रखा गया था। 

ट्रेन की टाइमिंग

शनिवार सुबह को ये ट्रेन अपने स्रोत दौलतपुर चौक स्टेशन से अंबाला छावनी जंक्शन की ओर अपने निर्धारित समय सुबह 6:20 बजे की बजाय एक घंटा 20 मिनट की देरी से रवाना हुई और अपने गंतव्य अंबाला दो घंटे देरी से पहुंची। इसका अंबाला छावनी जंक्शन पहुंचने का निर्धारित समय 11:55 बजे तय हैं। 

समय सारिणी सुधारे रेलवे

इस रेलगाड़ी के दोबारा बहाल होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली हैं। रेल यात्री पलक, सुभाष, लता और कमल आदि ने रेलवे का आभार जताते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड इस रेलगाड़ी की समयसारिणी को भी सुधारने का कार्य करे। 

जहां बाकी पैसेंजर रेलगाड़ियां पूरी यात्रा तय करने में अधिकतम चार घंटे का समय लगा रही हैं, वहीं ये रेलगाड़ी दौलतपुर चौक से अंबाला की ओर साढ़े पांच घंटे लगाती है, जबकि विपरीत दिशा में और ज्यादा साढ़े छह घंटे लगा देती है। यानी दो से ढाई घंटे अतिरिक्त। ऐसे में क्षेत्र वासियों ने रेलवे से अनुरोध किया है कि वे इस समस्या का जल्द समाधान करें।

 

यह भी पढ़ें: HRTC ने यात्रा नियम किए कड़े: टिकट न देने की शिकायत पर मिलेगा पांच गुना इनाम, पकड़े तो लगेगा जुर्माना 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।