Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में गजब की शादी: सुबह लिए फेरे, शाम को 'हम नहीं रहे तेरे'

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 13 Jul 2026 11:19 AM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां सुबह शादी के बंधन में बंधे वर-वधू का रिश्ता शाम होते-होते खत्म हो गया। दुल्हन न ...और पढ़ें

    ऊना में शादी के बाद ही रिश्ता खत्म हो गया। प्रतीकात्मक फोटो

    ऊना में शादी के बाद ही रिश्ता खत्म हो गया। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. ऊना के गगरेट में सुबह हुई शादी शाम को टूटी।

    2. दुल्हन ने ससुराल जाने से किया साफ इनकार।

    3. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने सहमति से रिश्ता तोड़ा।

    संवाद सहयोगी, गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के गांव अंबोटा में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सुबह पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह के बंधन में बंधे वर-वधू का रिश्ता शाम होते-होते खत्म हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया।

    ससुराल जाने की बारी आई तो मुकरी दुल्हन

    युवक और युवती का विवाह बगलामुखी मंदिर में हुआ। जब दुल्हन को ससुराल ले जाने की बात आई तो उसने वहां जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

    पुलिस की मौजूदगी में हुई बात

    पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई। चर्चा के दौरान वर पक्ष का कहना था कि यदि विवाह के तुरंत बाद ही दुल्हन ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं है, तो भविष्य में वैवाहिक जीवन चलाना और अधिक कठिन हो सकता है। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों ने बिना किसी कानूनी विवाद को आगे बढ़ाए शांतिपूर्वक अलग होने पर सहमति जताई।

    आखिर क्या है वजह

    यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, दुल्हन द्वारा ससुराल जाने से इन्कार करने के पीछे क्या कारण थे, इस संबंध में दोनों पक्षों ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन बताया जा रहा है कि दुल्हन को नकली आभूषण दिए गए थे। दूल्हा पक्ष को दुल्हन पर पहले से संदेह था, इस कारण उन्होंने ऐसा किया। सात फेरे लेने के बाद ही मनमुटाव हुआ और रिश्ता खत्म हो गया।

    खबरें और भी

    दरअसल, हिमाचल में लुटेरी दुल्हन के कई मामले सामने आए हैं। शादी के बाद दुल्हन गहने लेकर फरार हो रही हैं। इसी संदेह में यह रिश्ता खत्म हो गया। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में ऊना से अब 11 ट्रेन का होगा संचालन, करटौली से शुरू होगी नई रेलगाड़ी; शेड्यूल हो गया फाइनल