Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में ऊना से अब 11 ट्रेन का होगा संचालन, करटौली से शुरू होगी नई रेलगाड़ी; शेड्यूल हो गया फाइनल

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:31 PM (IST)

    रेलवे बोर्ड ने ऊना जिले से दो नई रेल सेवाओं को मंजूरी दी है, जिसमें हिमाचल एक्सप्रेस का करटौली तक विस्तार और करटौली-अंबाला सिटी के बीच नई दैनिक एक्सप् ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश का ऊना रेलवे स्टेशन। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश का ऊना रेलवे स्टेशन। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. हिमाचल एक्सप्रेस का करटौली तक विस्तार हुआ।

    2. करटौली-अंबाला सिटी के बीच नई ट्रेन चलेगी।

    3. ऊना से अब कुल 11 ट्रेनें संचालित होंगी।

    जागरण संवाददाता, ऊना। नई दिल्ली व अंबाला से जिला ऊना होकर पंजाब के नवनिर्मित करटौली रेलवे स्टेशन तक दो रेलगाड़ियों का संचालन होगा। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस का विस्तार पंजाब (तलवाड़ा) के नजदीकी स्टेशन तक कर दिया है, जबकि करटौली-अंबाला सिटी के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने के औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

    नई ट्रेन शुरू होने के बाद जिला ऊना से होकर संचालित दैनिक ट्रेनों की संख्या 10 से बढ़कर 11 हो जाएगी। हाल ही में गुरुमुखी एक्सप्रेस का विस्तार अंब-अंदौरा तक किया गया था। 

    रेलवे बोर्ड की टाइम टेबल समिति से मंजूरी मिलने के बाद अब आधिकारिक आदेश जारी होने से इन सेवाओं के संचालन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। उम्मीद है कि उत्तर रेलवे जल्द ही इन रेलगाड़ियों के संचालन की तिथि भी घोषित करेगा।

    हिमाचल एक्सप्रेस की टाइमिंग

    रेलवे बोर्ड के आदेश अनुसार हिमाचल एक्सप्रेस रात 10:50 बजे दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे दौलतपुर चौक और 7:50 बजे करटौली पहुंचेगी। इसके बाद रात 8:55 बजे करटौली से चलकर अगले दिन सुबह पांच बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    करटौली-अंबाला सिटी दैनिक एक्सप्रेस की टाइमिंग

    नई करटौली-अंबाला सिटी दैनिक एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे करटौली से रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे अंबाला सिटी पहुंचेगी, जबकि वापसी में शाम 4:15 बजे अंबाला सिटी से चलकर रात 8:25 बजे करटौली पहुंचेगी। 

    इन स्टेशन पर होगा ठहराव

    इसका ठहराव दौलतपुर चौक, अंब-अंदौरा, ऊना, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, सरहिंद और राजपुरा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

    रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम द्वारा जारी आदेश में उत्तर रेलवे को सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। 

    खबरें और भी

    दौलतपुर चौक से करटौली तक 12 किमी दूरी

    दौलतपुर चौक से करटौली तक की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है, जबकि आगे करीब 10 किलोमीटर लंबी रेललाइन तलवाड़ा तक बिछाई जा रही है। रेलवे ने इस परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। करटौली स्टेशन पर उतरकर यात्री बस मार्ग से तलवाड़ा पहुंचकर वाया पठानकोट होते हुए जम्मू-कटरा तक रेल सुविधा का आनंद ले सकेंगे।

    इन ट्रेन का होगा संचालन

    1. जन शताब्दी एक्सप्रेस-दौलतपुर चौक एवं नई दिल्ली
    2. गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस  अम्ब अंदौरा- कोलकाता तक 
    3. गांधीनगर कैपिटल - दौलतपुर चौक एक्सप्रेस
    4. हजूर साहिब नांदेड़ - अंब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 
    5. अम्ब अंदौरा हरिद्वार पैसेंजर
    6. अम्ब अंदौरा रायपुर हरियाणा जंक्शन 
    7. ऊना हिमाचल इंदौर एक्सप्रेस, द्वी साप्ताहिक
    8. दौलतपुर चौक अम्बाला पैसेंजर 
    9. अम्ब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत 
    10. हिमाचल एक्सप्रेस 
    11. अब अम्बाला से करटौली तक चलेगी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में बरसात का असर: शिमला-कालका ट्रैक पर समर स्पेशल ट्रेन सेवा होगी बंद, अब कितनी रेलगाड़ी चलेंगी?