Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल से प्रतिबंधित लकड़ी की पंजाब को हो रही तस्करी, अंब में 7 वाहन किए जब्त; 3 जिलों से जुड़े हैं तार

    By Neeraj Kumari Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 29 Nov 2025 04:54 PM (GMT+05:30)

    ऊना में वन विभाग की टीम ने हिमाचल से पंजाब लकड़ी की तस्करी करते सात वाहनों को पकड़ा। अंब और गगरेट में हुई कार्रवाई में युक्लिप्टस, शीशम समेत कई प्रतिब ...और पढ़ें

    जिला ऊना के अंब में अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा गया।

    जिला ऊना के अंब में अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा गया।

    HighLights

    1. ऊना में लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़

    2. सात वाहन जब्त, प्रतिबंधित लकड़ी बरामद

    3. पंजाब को हो रही थी तस्करी

    जागरण टीम, अंब/गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश से पंजाब लकड़ी की तस्करी कर रहे लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। वन विभाग की टीम ने जिला ऊना की अंब रेंज में लकड़ी की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार मध्यरात्रि सात वाहनों को जब्त किया है। 

    बिना परमिट के लकड़ी लेकर जा रहे वाहनों को दो अलग-अलग स्थानों पर रोका गया। अंब रेंज की टीम ने अंब-नादौन सड़क पर पांच व गगरेट ब्लाक की टीम ने थपलां सड़क पर दो वाहनों को पकड़ा। 

    कांगड़ा व हमीरपुर से लाई गई थी प्रतिबंधित लकड़ी

    ये वाहन ऊना के बंगाणा तथा कांगड़ा व हमीरपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों ज्वालामुखी और रंगस से आ रहे थे। इनमें युकलिप्टस (सफेदा) के अलावा प्रतिबंधित प्रजातियां शीशम, ओई और केंबल की लकड़ी बरामद की गई। 

    कांगड़ा से तीन वाहन जा रहे थे पंजाब

    वन विभाग की जांच में यह बात सामने आई कि तीन वाहन प्रतिबंधित लकड़ी को कांगड़ा से पंजाब ले जा रहे थे। वन विभाग की टीम ने सभी के विरुद्ध कार्रवाई की है। 

    यह भी पढ़ें: ऊना गोलीकांड के बाद एक्शन मोड में पुलिस, ड्यूटी में कोताही पर दो जवान सस्पेंड; रात तक खुले बार संचालक पर FIR दर्ज

    वन अधिकारी ने करवाई एफआईआर

    इसके आधार पर ब्लाक अधिकारी ज्वार ने थाना अंब में भारतीय वन अधिनियम, हिमाचल प्रदेश व्यापार विनियमन अधिनियम और हिमाचल प्रदेश भूमि पारगमन नियमों के तहत एफआइआर दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। अन्य चार वाहनों को वन विभाग के विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते हिरासत में रखा गया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शिमला: खुले में शराब पी तो लगेगा भारी जुर्माना, तीन महीने तक की जेल का भी प्रविधान; उपायुक्त ने जारी किए आदेश 

    अवैध आवाजाही रोकने के लिए सतर्क

    आरओ अंब राहुल ठाकुर ने बताया कि यह कार्रवाई डीएफओ ऊना के दिशानिर्देशों के तहत की गई। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीमें प्रदेश से वन उपज की अवैध आवाजाही रोकने के लिए सतर्क हैं और अंतरराज्यीय तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी कर रही हैं। ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।