Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊना गोलीकांड के बाद एक्शन मोड में पुलिस, ड्यूटी में कोताही पर दो जवान सस्पेंड, रात तक खुले बार संचालक पर FIR दर्ज

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 29 Nov 2025 01:37 PM (GMT+05:30)

    ऊना में गोलीकांड के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आए। अवैध खनन में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस कांस्टेबल निलंबित कर दिए गए। मैहतपुर में देर रात तक बार ...और पढ़ें

    जिला ऊना के पुलिस अधीक्षक अमित यादव। जागरण

    जिला ऊना के पुलिस अधीक्षक अमित यादव। जागरण

    HighLights

    1. ऊना में गोलीकांड के बाद पुलिस सक्रिय

    2. अवैध खनन पर दो पुलिसकर्मी निलंबित

    3. देर रात बार खुलने पर FIR दर्ज

    जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस व प्रशासन एक्शन मोड में हैं। डीसी ऊना जतिन लाल और एसपी ऊना अमित यादव ने जिला में अवैध खनन, कानून व्यवस्था और रात के समय जारी पाबंदियों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। 

    स्वां नदी में जारी खनन गतिविधियों की निगरानी में कोताही बरतने पर दो बीट पुलिस कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    ड्यूटी के दौरान सतर्कता न बरतने का आरोप

    बता दें, जिला के तहत स्वां नदी क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी। लेकिन लगातार निगरानी के बावजूद गतिविधियां रुक नहीं रही थीं। जांच में पाया गया कि दो बीट पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान आवश्यक सतर्कता नहीं बरती, जिस कारण अवैध खनन जारी रहा।

    एसपी ऊना ने लिया एक्शन

    एसपी ऊना अमित यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया और कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई करेगा।

    मैहतपुर के बार में 10 बजे के बाद भी परोसी जा रही थी शराब, मामला दर्ज

    उधर, मैहतपुर क्षेत्र में 10 बजे के बाद भी एक बार में शराब परोसे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर बार संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नाइट ऑर्डर का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें: शिमला में क्यों धंस रही जमीन? भट्ठाकुफर में लोगों के घरों में भी आई दरारें, जीएसआई टीम की जांच रिपोर्ट खोलगी राज

    एसपी ऊना की सख्त चेतावनी

    एसपी ऊना अमित यादव ने जनता व कर्मचारियों दोनों को स्पष्ट संदेश दिया कि सतर्क रहें व सुरक्षित रहें। आदेश का पालन करें। नहीं तो ठंड बहुत है… एक कम्बल में नहीं गुजारी जाएगी आपसे ठंडी रात। इस बयान का साफ मतलब है कि प्रशासन अब किसी भी ढिलाई या लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: पटवारी के हस्ताक्षर के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा कार्यालय, राजस्व विभाग ने अहम बदलाव किया; मिलेगी डिजिटल जमाबंदी 

    जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में

    प्रशासन अब अवैध खनन, नियमों की अवहेलना, और नाइट ऑर्डर उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी निरीक्षण और छापामारी अभियान जारी रहेंगे। ऊना जिला में यह संदेश बिल्कुल साफ है, कानून तोड़ा, तो तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहें।