Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Bus Accident: कांगड़ा से दिल्ली जा रही लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त, अंब में टिप्पर से टक्कर, 35 यात्री थे सवार

    By editorial DrmEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Mon, 14 Jul 2025 12:30 PM (IST)

    Una Volvo Bus Accident ऊना में रविवार देर रात एक लग्जरी बस और टिप्पर की टक्कर हो गई। कांगड़ा के बीड़ बिलिंग से दिल्ली जा रही बस कुठियाड़ी में टिप्पर स ...और पढ़ें

    ऊना के अंब में वोल्वो बस और टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त।
    ऊना के अंब में वोल्वो बस और टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त।

    HighLights

    1. कुठियाड़ी में हुई बस और टिप्पर की टक्कर
    2. बस चालक सहित चार यात्री घायल
    3. यात्रियों को दूसरी बसों में भेजा गया

    संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। Una Volvo Bus Accident, अंब-ऊना हाईवे पर कुठियाड़ी में रविवार देर रात एक लग्जरी बस और ट्राला के बीच टक्कर हो गई। जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग से दिल्ली जा रही बस की आगे चल रहे टिप्पर से टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस के टिप्पर से टकराने से यात्री बुरी तरह सहम गए। इस दुर्घटना में बस सवार चार यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को अन्य बस में आगे भेजा गया।

    घायलों को सिविल अस्पताल अंब में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में रक्कड़ की एक महिला, हमीरपुर निवासी गौरव ठाकुर, अशोक कुमार निवासी लड़भडोल मंडी और बस चालक घायल हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- VIDEO: हिमाचल में अधिकारी से गाड़ी रोककर धक्कामुक्की, ADM भरमौर का मोबाइल छीना, पुलिस थाने से आधा KM दूरी पर घटना

    नील गाय को बचाते अनियंत्रित हुआ ट्राला

    रात करीब 11:30 बजे अंब से ऊना रोड पर पड़ते कुठियाड़ी में एक टिप्पर के आगे अचानक एक नील गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक सफेदे के पेड़ से जा टकराया। पीछे से दिल्ली जा रही उक्त वोल्वो बस भी टिप्पर से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन हादसे का शिकार हो गए।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल में नशा तस्करों की 1214 अवैध संपत्तियों की पहचान, 80 सरकारी कर्मचारी भी शामिल

    बस में सवार थे 35 यात्री

    बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद वोल्वो कंपनी ने अन्य बसों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया। थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया गया। हालांकि किसी भी पक्ष ने इस हादसे को लेकर अभी तक कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। 

    यह भी पढ़ें- Himachal News: विदेश में रह रहे जीजा से वीडियो कॉल पर बात न की तो महिला के अश्लील फोटो व वीडियो कर दिए Viral

    खबरें और भी