विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: कोर्ट में पेशी के बाद कैदी को होटल में खाना खिलाने ले गई पुलिस और शातिर फरार, दुष्कर्म के 3 केस हैं दर्ज

Published: Thu, 21 Aug 2025 11:22 AM (IST)

Himachal Pradesh News ऊना हिमाचल प्रदेश से एक विचाराधीन कैदी गुलशन कुमार मैहतपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हो ...और पढ़ें

मैहतपुर में पुलिस की कस्टडी से कैदी फरार हो गया।
मैहतपुर में पुलिस की कस्टडी से कैदी फरार हो गया।

संवाद सहयोगी, ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक कैदी भाग गया है। जिला ऊना की बनगढ़ जेल में बंद विचाराधीन कैदी मैहतपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस की टीमें कैदी की तलाश में जुट गई हैं।

कांगड़ा जिला के खोली निवासी विचारधीन कैदी गुलशन कुमार को ऊना पुलिस तीन दिन पहले सोलन में एक मामले में अदालत में पेश करने ले गई थी। सोलन की अदालत में बुधवार को पेशी के बाद ऊना पुलिस गुलशन को लेकर शाम को मैहतपुर पहुंची।

मैहतपुर में आरटीओ बैरियर के पास विचाराधीन कैदी ने खानपान की इच्छा जताई। पुलिस कर्मी व गुलशन एक होटल में गए। वहां गुलशन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

दुष्कर्म के तीन मामले हैं दर्ज, पहले भी हुआ है फरार

गुलशन पर सोलन जिला में दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज हैं। वह इससे पहले भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सोलन गई ऊना पुलिस को वहां सचेत किया गया था कि गुलशन बहुत शातिर है मगर ऊना पुलिस की ढिलाई के कारण वह फरार हो गया।

विभागीय जांच के आदेश : एएसपी

एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि फरार कैदी की तलाश की जा रही है। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- ECHS मंडी में सेना की जांच में निकला बड़ा घोटाला, फर्जी मरीज दाखिल दिखा बना दिए करोड़ों के बिल, निजी अस्पताल ब्लैकलिस्ट

यह भी पढ़ें- Himachal: किराये के कमरे में मृत मिली महिला, पति से चल रहा था तलाक का केस, CCTV फुटेज ने खोले राज तो हुई गिरफ्तारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।