Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: क्लास रूम में बेसुध होकर गिर पड़ा शिक्षक, बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टाफ; तुरंत अस्पताल पहुंचाया पर नहीं बची जान

    By Avinash Vidrohi Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 17 Jan 2026 06:47 PM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh News, ऊना के अंब में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंदौरा में एक दुखद घटना हुई। शनिवार सुबह 55 वर्षीय अंग्रेजी शिक्षक धर्मेंद्र कुमा ...और पढ़ें

    ऊना जिला के अंदौरा स्कूल में तैनात शिक्षक धर्मेंद्र कुमार का फाइल फाेटो।

    ऊना जिला के अंदौरा स्कूल में तैनात शिक्षक धर्मेंद्र कुमार का फाइल फाेटो।

    HighLights

    1. ऊना के अंब में शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत।

    2. कक्षा में पढ़ाते समय अचानक बेहोश होकर गिरे शिक्षक।

    3. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

    संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दुखद वाकया सामने आया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंदौरा में शनिवार सुबह बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक की हर्ट अटैक से मौत हो गई। 55 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार निवासी अठवां रोड अंब के निवासी थे।

    इस घटना के बाद स्कूल सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे यह घटना हुई। अंग्रेजी विषय के शिक्षक धर्मेंद्र 12वीं कक्षा में पीरियड लेने पहुंचे तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

    अचानक चक्कर आया और बेसुध होकर गिर पड़े

    बताया जा रहा है कि कक्षा में प्रवेश करते ही वह अपनी नियमित आदत के अनुसार विद्यार्थियों के बीच राउंड ले रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और अचानक उन्हें चक्कर आया और वे बेसुध होकर फर्श पर गिर पड़े। 

    बच्चों की चीख सुन क्लास रूम में पहुंचा स्टाफ

    अचानक हुई इस घटना से कक्षा में चीख पुकार मच गई। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के कमरों में पढ़ा रहे अन्य शिक्षक और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन फानन में शिक्षक को निजी वाहन के जरिये सिविल अस्पताल अंब लाया गया।

    क्या बोले डॉक्टर

    अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है। 

    सुबह सकुशल घर से ड्यूटी पर गए थे और कुछ घंटों बाद पहुंच गया शव

    अस्पताल से जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा स्वजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। धर्मेंद्र के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र और शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह घर से ड्यूटी पर गए थे और कुछ ही घंटों बाद उनकी पार्थिव देह पहुंची।

    खबरें और भी

    स्टाफ ने जताया शोक

    स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य सहकर्मियों ने बताया कि धर्मेंद्र को एक कर्मठ और मिलनसार शिक्षक थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने एक बेहतरीन मार्गदर्शक खो दिया है। शनिवार सायं उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

    यह भी पढ़ें: शिमला शहर में अब जरा संभलकर, मेन मार्केट में दिनदहाड़े व्यक्ति से छीना झपटी; मोबाइल और जेब से कैश लूटा 

    यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य बनाम IAS व IPS अधिकारियों का विवाद पहुंचा दिल्ली, गृह मंत्रालय से कार्रवाई की मांग; रिटायर DIG मंत्री के पक्ष में