Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: ऊना के युवकों ने खरड़ में एक साथ की पार्टी, फिर ऐसा क्या हुआ कि दोस्त की गोली मार कर दी हत्या?

    Updated: Mon, 06 Oct 2025 01:37 PM (IST)

    Una Youth Golikand ऊना के दियाड़ा गांव के शिवांग राणा की खरड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिवांग अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ घूमने गया था जहाँ बरनो ...और पढ़ें

    खरड़ गोलीकांड में मारे गए ऊना के शिवांग राणा का फाइल फोटो।
    खरड़ गोलीकांड में मारे गए ऊना के शिवांग राणा का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. तीन दोस्तों संग घूमने चंडीगढ़ गया था शिवांग
    2. जिला ऊना के बरनोह के हैरी ने मार दी गोली
    3. खरड़ में बेटे की मौत से सदमे में मां व छोटा भाई

    जागरण संवाददाता, ऊना। Una Youth Golikand, दोस्तों के साथ चंडीगढ़ में धूमने गए दियाड़ा गांव के शिवांग राणा को खरड़ में ऊना के ही बरनोह के रहने वाले हैरी नामक युवक ने गोली मार दी। शिवांग खरड़ में पीसीई कालेज में पढ़ाई करता था और छुट्टियों में घर आया था। शनिवार रात आठ बजे दोस्तों शामिन्दर, ओम और धीरज के साथ चंडीगढ़ के लिए निकला था।

    रात को ये सभी खरड़ में एक रेस्टोरेंट में खाने-पीने का सामान लेने के लिए रुके। वहां उनकी मुलाकात दो अन्य युवकों हैरी और मानव से हुई। सभी ने साथ में समय बिताने का कार्यक्रम बनाया और एक फ्लैट में चले गए। वहां उन्होंने खाना खाया और खूब मस्ती की।

    दोस्तों को पिस्तौल दिखाई और सुबह मार दी गोली

    इस दौरान हैरी ने दोस्तों को बताया कि उसके पास पिस्तौल है। इसके बाद हैरी नीचे गया और बाइक से पिस्तौल लेकर आया। उसने सभी को पिस्तौल दिखाई। इसके बाद सभी दोस्त सो गए। रविवार सुबह हैरी और मानव घर जाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक ही हैरी ने पिस्तौल उठाकर शिवांग पर गोली चला दी, जिससे शिवांग की मौके पर ही मौत हो गई।

    गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे बाकी दोस्त

    वारदात के बाद हैरी वहां से फरार हो गया। कमरे में गोली चलने की आवाज सुनकर दोस्त उठे और शिवांग को खून से लथपथ देखा। उसके बाद दोस्त नजदीकी पुलिस थाना में पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

    खबरें और भी

    उठ रहे ये सवाल

    प्रश्न उठता है कि आरोपित हैरी और उसका साथी मानव क्या पूर्व नियोजित योजना के तहत ही रेस्टोरेंट में शिवांग व उसके दोस्तों से मिले। क्या उनकी पुरानी रंजिश थी या फिर रात के समय कुछ हुआ होगा। अब इन सवालों के जवाब पंजाब पुलिस की जांच करने पर ही मिलेंगे, लेकिन एक घर का चिराग बुझ गया। इससे गांव में हर कोई गुस्से में है और मृतक के स्वजन को ढांढस बंधा रहे हैं।

    शिवांग के पिता का हो चुका है निधन

    जैसे ही शिवांग की मौत की सूचना दियाड़ा गांव में मिली तो शोक की लहर दौड़ गई। शिवांग के पिता अजय राणा का निधन पहले ही हो चुका था और अब वह मां और छोटे भाई को छोड़कर चला गया।

    ऊना पुलिस की आरोपित के घर पर नजर

    एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि यदि खरड़ पुलिस को किसी तरह के सहयोग की जरूरत होगी तो पुलिस टीम पूरा सहयोग करेगी। युवक को गोली मारने वाले आरोपित के घर बरनोह में भी नजर रखी जाएगी। जिले की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ाई है ताकि हैरी यहां आता है तो उसे पकड़कर खरड़ पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Murder In Kangra: चैतड़ू में 35 वर्षीय युवक की हत्या, ढाबे पर हुई थी मारपीट; पुलिस ने की एक गिरफ्तारी

    यह भी पढ़ें- ऊना दुष्कर्म मामला: ...तो क्या एसडीएम और पीड़िता के बीच हो गया समझौता, वकील ने बताई अंदर की बात