Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला से होशियारपुर जा रही HRTC बस के ब्रेक फेल, कार को टक्कर मारने के बाद पहाड़ी से टकराई; 50 यात्री थे सवार

    By Ajay Kumar Tabyal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 12 Apr 2026 04:46 PM (IST)

    HRTC Bus Accident, ऊना जिले में एचआरटीसी की एक बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। धर्मशाला से होशियारपुर जा रही बस मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर ...और पढ़ें

    जिला ऊना के अंब क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी की बस और क्षतिग्रस्त कार। जागरण

    जिला ऊना के अंब क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी की बस और क्षतिग्रस्त कार। जागरण

    HighLights

    1. ऊना में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल हुए।

    2. चालक ने सूझबूझ से बस को खाई में गिरने से बचाया।

    3. दुर्घटना में 12 यात्री घायल, तीन गंभीर रूप से अस्पताल में।

    संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। HRTC Bus Accident, हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर घेबट बेहड़ में रविवार दोपहर धर्मशाला से होशियारपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। 

    इस दौरान चालक ने साहस का परिचय देते हुए बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए पास की पहाड़ी से टकराकर रोक दिया। इस दुर्घटना में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से तीन घायलों का उपचार सिविल अस्पताल अंब में करवाया गया है।

    HRTC Bus Accident Una 3

    50 यात्री थे सवार

    जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 50 यात्रियों से भरी बस धर्मशाला से होशियारपुर जा रही थी। इसी बीच जब बस सिद्ध चलेहड़ के समीप पहुंची तो अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। 

    कार को टक्कर मारने के बाद पहाड़ी से टकराई बस

    अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारी और फिर पहाड़ी से जा टकराई। इस दौरान यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

    HRTC Bus Accident Una 2

    यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदे

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अंदर सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। अपनी जान बचाने की होड़ में कई यात्री घबराकर बस से नीचे कूदने लगे। गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। अन्यथा एक बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।

    स्थानीय लोग मदद को दौड़े

    हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें निजी वाहनों व एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। 

    खबरें और भी

    HRTC Bus Accident Una 1

    तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

    मामूली रूप से चोटिल हुए कुछ यात्री प्राथमिक उपचार के बाद अन्य बसों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल 33 वर्षीय अश्विनी पुत्र मंगल राम निवासी देहरा, 44 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र संसार चंद निवासी लगबल्याना और विनोद निवासी बगली, कांगड़ा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। 

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही अंब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि हादसे के तकनीकी पहलुओं और अन्य कारणों की जांच की जा रही है, ताकि इसकी असली वजह स्पष्ट हो सके।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: घर से दवा लेने के लिए निकली 24 वर्षीय विवाहिता लापता, बच्ची को भी ले गई थी साथ