हिमाचल सरकार ने 24 जून तक HRTC कर्मचारियों की मांगें न मानी तो बसें खड़ी कर देंगे ड्राइवर; ऊना में यूनियन का प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी ड्राइवर और कंडक्टर यूनियन ने ऊना में प्रदर्शन किया, चेतावनी दी कि 24 जून तक मांगें न मानी गईं तो 25 जून से बसें खड़ी कर दें ...और पढ़ें

ऊना में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन के सदस्य। जागरण
HighLights
एचआरटीसी यूनियन ने ऊना में किया जोरदार प्रदर्शन।
24 जून तक मांगें न मानने पर बसें होंगी बंद।
वेतन, पेंशन न मिलने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश।
जागरण टीम, ऊना। हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी ड्राइवर और कंडक्टर यूनियन अपनी मांगों को लेकर लामबंद है। बुधवार को यूनियन ने ऊना में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार को सीधी चेतावनी दे दी कि यदि तय समय में उनकी मांगों को न माना गया तो वे बसें खड़ी कर देंगे। ऊना में प्रदर्शन के दौरान यूनियन के सदस्यों ने सरकार व प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने सरकार को चेतावनी दी कि इस महीने की 24 तारीख तक यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुईं तो 25 तारीख को बसों के पहिये थम जाएंगे। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के 12000 कर्मचारियों को 70 करोड़ रुपये देने के लिए सरकार के पास नहीं हैं।
सरकार का सौतेला व्यवहार क्यों
एचआरटीसी कर्मियों को समय पर सैलरी, पेंशन, ओवरटाइम, एक्सपेंस, मेडिकल बिल भुगतान नहीं दिए जा रहे हैं। एचआरटीसी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में यूनियन के प्रधान मान सिंह, कंडक्टर यूनियन के प्रधान महेंद्र, संगठन मंत्री प्रमोद ठाकुर, प्रदेश कंडक्टर यूनियन से रीना देवी व सुमन कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: 'हिमाचल में अधिकारियों की लेटलतीफी से कर्मचारियों को नहीं मिल रही प्रमोशन', बिजली बोर्ड यूनियन ने उठाया मुद्दा
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार की शहरी दुकानदारों को बड़ी राहत, नीलामी का झंझट खत्म; अब 40 वर्ष के लिए मिल सकेगी दुकान